17 लोगों की मौत, 518 संक्रमित मिले अप्रैल में हर घंटे में दो से तीन केस रिपोर्ट
कोरोना वायरस ने शनिवार को 17 लोगों की जिदगी निगल ली जबकि 518 नए संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
जागरण संवाददाता अमृतसर: कोरोना वायरस ने शनिवार को 17 लोगों की जिदगी निगल ली जबकि 518 नए संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों में 13 लोगों की मौत गुरु नानक देव अस्पताल में हुई है। अप्रैल में कोरोना ने जमकर कोहराम मचाया है। प्रतिदिन हर घंटे में दो से तीन कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। कोरोना ने यह साफ संकेत दिए हैं कि जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इन इलाकों के मरीजों की इस अस्पताल में हुई मौत
मजीठा निवासी 63 वर्षीय शख्स, अजनाला निवासी 65 वर्षीय शख्स, हिदुस्तानी बस्ती निवासी 64 वर्षीय मरजी, चौक बाबा साहिब निवासी 65 वर्षीय महिला, आबादी सुंदर नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, लाहौरी गेट निवासी 69 वर्षीय महिला, छेहरटा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, लोपोके निवासी 55 वर्षीय पुरुष, वृंदावन गार्डन निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग, मजीठा निवासी 37 वर्षीय शख्स और कृष्णा नगर अमरकोट निवासी 55 वर्षीय महिला। ये सभी गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा छेहरटा निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की आइवीवाय अस्पताल और गोपाल नगर निवासी 58 वर्षीय महिला की कारपोरेट अस्पताल में मौत हुई। शुक्रवार की स्थिति
कम्युनिटी से मिले 387
कांटेक्ट से मिले 131
स्वस्थ हुए 345 अब तक की स्थिति
कुल संक्रमित 32508
एक्टिव केस 5190
कुल मौतें 962