क्या लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर से आजमाएंगे अपनी किस्मत
Bihar Assembly Elections 2020 लोजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लगाने को आमंत्रित किया है। इससे इस बात को और बल मिल गई है कि क्या चिराग मुजफ्फरपुर से अपनी किस्मत आजमाएंगे।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : इस बार के विधानसभा चुनाव में लोजपा सुप्रीमो ने सबसे अधिक सस्पेंस बना रखा है। जैसा उनके एनडीए में बने रहने या नहीं रहने को लेकर सस्पेंस है वैसा ही उनके चुनाव लड़ने को लेकर भी। इसी बीच लोजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लगाने को आमंत्रित किया है। इससे इस बात को और बल मिल गई है कि क्या चिराग मुजफ्फरपुर से अपनी किस्मत आजमाएंगे।
लोजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरेराम मिश्रा, सुधीर कुमार ओझा, राष्ट्रीय युवा सचिव उमाशंकर यादव, दलित सेना के जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान एवं जिला लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोजपा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की तैयारी कर चुकी है। जल्द ही जिला एवं दलित सेना विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। उन्होंने पार्टी से स्थानीय कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाने का आग्रह किया।
बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने का जिला दलित सेना विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता बिहार फस्र्ट, बिहार फस्र्ट विजय के तहत बिहार का गौरव लौटाने को तैयार हैं। उन्होंनें कहा कि बिहार की जनता चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। पार्टी कार्यकर्ता भी इसके लिए कमर कसकर तैयार हंै। यहां महानगर अध्यक्ष चुलबुल ठाकुर, पिंकी कुमारी, गौरीनंदन, कुमोद पासवान उपस्थित रहे। कांटी: लोजपा नेता मनहर चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से कांटी से चुनाव लडऩे का आग्रह किया है। इस बाबत प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि यहां से उनकी जीत सौ फीसद तय है। बिहार में लोजपा को अपने दम पर 143 सीट पर चुनाव लडऩे की बात कही। लोजपा गरीबों की आवाज संसद तक बुलंद करेगी।