Move to Jagran APP

खाटू श्याम मेले में पांडालों पर शुल्क 21सौ से बढ़ा 21 हजार कर सरकार ने किया हिंदुओं का अपमान: परांडे

राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मेले में सेवा करने वाले हिन्दू संस्थाओं के चलाए जा रहे पांडालों पर शुल्क 21सौ से बढ़ाकर 21 हजार रुपए कर हिन्दू भावनाओं का अपमान किया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 07:53 PM (IST)
खाटू श्याम मेले में पांडालों पर शुल्क 21सौ से बढ़ा 21 हजार कर सरकार ने किया हिंदुओं का अपमान:  परांडे
खाटू श्याम मेले में पांडालों पर शुल्क 21सौ से बढ़ा 21 हजार कर सरकार ने किया हिंदुओं का अपमान: परांडे

उदयपुर, जेएनएन। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिन्द परांडे ने राजस्थान सरकार पर हिंदुओं की भावनाओं के अपमान किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मेले में सेवा करने वाले हिन्दू संस्थाओं के चलाए जा रहे पांडालों पर शुल्क 21सौ से बढ़ाकर 21 हजार रुपए कर हिन्दू भावनाओं का अपमान किया है। विहिप इसकी कड़ी निंदा करती है। परांडे शुक्रवार को उदयपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

परांडे ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले इस्लामिक जिहादियों ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में षडयन्त्र पूर्वक भगवान वाल्मीकि मंदिर पर हमला सहित अनेक स्थानों पर हिंसा और आगजनी का नंगा नाच किया। राजधानी दिल्ली में भी कई क्षेत्रों में दंगाइयों के पथराव, आगजनी और गोलाबारी की। वारिस पठान जैसे छुट-भैये नेता हिंदू समाज का अपमान करने वाले बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को यह बात गम्भीरता से समझनी होगी कि यदि उनका नेतृत्व अराष्ट्रीय व हिंसक प्रवृति के लोगों के हाथ में रहा तो सम्पूर्ण मुस्लिम समाज को उनकी करतूतों के दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे।

रामोत्सव के भव्य कार्यक्रमों की तैयारी जारी

परांडे ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर अदालती आदेश के बाद विश्व हिंदू परिषद ने संपूर्ण देश में एक विराट कार्यक्रम करने जा रही है। जिसके तहत 25 मार्च (वर्ष प्रतिपदा) से लेकर 7-8 अप्रेल (हनुमान जयंती) तक देश भर में दो लाख से अधिक गांवों तक जाकर विशाल रथ यात्राएं निकाली जाएंगी तथा श्री रामोत्सव कार्यक्रम मनाए जाएंगे। परिषद के चलाए जा रहे हितचिंतक अभियान में 30 लाख से अधिक हिंदू जोड़े गए हैं। विहिप समाज के गरीब और वंचित वर्ग की सहायतार्थ एक लाख से अधिक शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण तथा कौशल विकास क्षेत्र में सेवा कार्य चला रही है। चित्तौडग़ढ़ प्रांत को भी इससे जोड़े जाने की योजना है। पत्रकार वार्ता में विहिप के चितौडग़ढ़ प्रान्त के अध्यक्ष फतहचन्द श्यामसूखा, विहिप के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.