Move to Jagran APP

UP Election 2022: सपा का दावा, छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई बहुमत के पार; समाजवादी गठबंधन की सरकार बनना तय

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण मतदान गुरुवार को हो गया। समाजवादी पार्टी का दावा है कि इन छह चरणों के मतदान के बाद समाजवादी गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 03 Mar 2022 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2022 08:06 AM (IST)
UP Election 2022: सपा का दावा, छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई बहुमत के पार; समाजवादी गठबंधन की सरकार बनना तय
सपा का दावा किया है कि छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई बहुमत के पार।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि विधानसभा के छह चरणों के मतदान के बाद सपा गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है। किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने सपा और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। प्रदेश में अब समाजवादी गठबंधन की भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपाई समझ गए है कि अब उनके अच्छे दिन जाने वाले है और जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं।

loksabha election banner

सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा अपनी हार को नजदीक देखकर भाजपा नेतृत्व अब दबंगों और स्वामिभक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मतदान में धांधली करने में लग गया है। इसके लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को ये शिकायतें लिखित पत्र से की गई हैं। कई जिलों के बूथों पर ईवीएम में खराबी की बड़ें पैमाने पर शिकायतें मिली हैं। मतदाता परेशान होते रहे, कई स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। चुनाव आयोग से इनका संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण मतदान गुरुवार को हो गया। प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। 10 फरवरी को पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो चुका है। चौथे चरण में मतदान 23 फरवरी को लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर हुआ। पांचवें चरण में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हुआ। अब सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर किया जाएगा। 10 मार्च को मतों की गिनती होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.