Move to Jagran APP

UP BJP New Team: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में भरा जोश

UP BJP New Team प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की इस बैठक में आज नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष व संगठन मंत्री सम्मलित हुए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 06:21 PM (IST)
UP BJP New Team: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में भरा जोश
UP BJP New Team: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में भरा जोश

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस वर्चुअल बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की इस बैठक में आज नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष व संगठन मंत्री सम्मलित हुए। पार्टी पदाधिकारियों की इस बैठक में जिला इकाइयों की बैठकें वर्चुअल माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में सेक्टर संयोजकों व सेक्टर प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी देश व प्रदेश के विकास के साथ जनाकांक्षाओं की पूॢत व संगठन की मजबूती के लिए पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी तथा योगी आदित्यनाथ सरकार के लोकल्याण के कार्य का लाभ जनता तक पहुंचाते हुए आप सभी को जनता के बीच में जाकर भाजपा सरकारों के जनहित के कार्यों का प्रचार प्रसार भी चाहिये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम करती है। भाजपा के कार्यकर्ता व संगठन में दायित्वधारी कार्यकर्ता के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम सभी व्यक्तिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को मूल मंत्र मानकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने हमें अपार आकांक्षाओं के साथ भारी बहुमत दिया। जन आकांक्षाओं की पूॢत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने लगातार कार्य किया है। भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और ही मजबूत हुआ है। आगामी विधानसभा के चुनाव में हम और अधिक बड़ी सफलता प्राप्त करें, इसके लिए हमें योजना पूर्वक कार्य करना होगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन के विस्तार और जन आकांक्षाओं की पूॢत के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को योजना पूर्वक कार्य करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री संगठन ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के दरमियान कोविड-19 के अंतर्गत सरकार की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए हमें संगठन कार्य करने होंगे।

बंसल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। इन कार्यो व भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने में भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.