Move to Jagran APP

UP Assembly by Election 2020 : विधानसभा उप चुनाव के लिए सपा के चार प्रत्याशी घोषित, मल्हनी से लड़ेंगे लकी यादव

UP Assembly by Election 2020 प्रदेश में खाली पड़ी आठ में से सात सीट पर चुनाव होना है। समाजवादी पार्टी ने अपने कब्जे वाली जौनपुर की मल्हनी सीट से लकी यादव को मैदान में उतारा है। सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 05:52 PM (IST)
UP Assembly by Election 2020 : विधानसभा उप चुनाव के लिए सपा के चार प्रत्याशी घोषित, मल्हनी से लड़ेंगे लकी यादव
समाजवादी पार्टी ने अपने कब्जे वाली जौनपुर की मल्हनी सीट से लकी यादव को मैदान में उतारा है

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए सभी दलों की तैयारी के बीच में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में खाली पड़ी आठ में से सात सीट पर चुनाव होना है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने अपने कब्जे वाली जौनपुर की मल्हनी सीट से लकी यादव को मैदान में उतारा है। यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। माना जा रहा है कि लकी यादव अपने पिता की विरासत को सहेजने की खातिर पूरा जोर लगा देंगे। अमरोहा की नौगावां सादात सीट से सैयद जावेद अब्बास पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

यह सीट योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई है। कानपुर शहर की घाटमपुर विधानसभा सीट से पार्टी से इंद्रजीत कोरी को मैदान में उतारा है। यह सीट कैबिनेट मंत्री कमलरानी कोरी के निधन से खाली हुई है। फिरोजाबाद की टूंडला से महाराज सिंह धनगर पार्टी के प्रत्याशी होंगे। यहां से विधायक रहे एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद होने के बाद यह सीट खाली है।

भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान से 20,000 वोटों से शिकस्त खाने वाले सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी को सपा ने उपचुनाव में भी अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा व सपा के बाद अब भाजपा किसे अपना प्रत्याशी घोषित करेगी इस पर सभी की नजरेंं टिकी हैं।  

जौनपुर की मल्हनी सीट से पहले से ही तय माने जा रहे लकी यादव को लेकर पार्टी की स्‍थानीय इकाइयां चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय थीं। अब आधिकारिक तौर पर नाम घोषित होने के बाद से ही क्षेत्र में चुनाव प्रचार की गतिविधियां और बढेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.