Move to Jagran APP

UP Assembly By Election 2020: भाजपा के छह प्रत्याशी घोषित, देवरिया सदर पर अभी इंतजार

UP Assembly ByElection 2020 भारतीय जनता पार्टी ने सात में छह सीट पर मंगलवार को प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भाजपा ने उत्तर प्रदेश के साथ ही नगालैंड व कर्नाटक में होने वाले उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 06:04 PM (IST)
UP Assembly By Election 2020: भाजपा के छह प्रत्याशी घोषित, देवरिया सदर पर अभी इंतजार
देवरिया की देवरिया सदर सीट पर अभी प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया गया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात में छह सीट पर मंगलवार को प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भाजपा ने उत्तर प्रदेश के साथ ही नगालैंड व कर्नाटक में होने वाले उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा मुख्यालय प्रभारी राज्यसभा सदस्य ने नामों की घोषणा की है। अमरोहा की नौगावां सादात सीट से स्वर्गीय चेतन चौहान की पत्नी श्रीमती संगीता चौहान, बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर से स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी श्रीमती उषा सिरोही  को प्रत्याशी बनाया है।

फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से प्रेमपाल धनगर, उन्नाव की बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, कानपुर की घाटमपुर सुरक्षित सीट से उपेंद्र पासवान तथा जौनपुर की मल्हनी से मनोज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। देवरिया की देवरिया सदर सीट पर अभी प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया गया है। कुलदीप सेंगर की सीट बाँगरमऊ पर पिछड़ी जाति के श्रीकांत कटियार पर दाँव लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.