केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव राम माधव ने खुद को किया क्वारंटाइन, पिछले दिनों किया था श्रीनगर का दौरा
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को क्वारंटीन घोषित किया है। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविद्र रैना श्रीनगर का दौरा किया था।
नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा की जम्मू--कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व भाजपा महासचिव राम माधव ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, 'रविंद्र रैना के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि के बाद खुद को मंगलवार चार बजे से क्वारंटाइन कर लिया है। हम उनके साथ बांदीपुरा गए थे।' सिंह भाजपा महासचिव राम माधव, रैना व अन्य के साथ 12 जुलाई को उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा स्थित वसीम बारी के घर पर संवेदना जताने गए थे।
MoS PMO Jitendra Singh goes into self-quarantine after J&K BJP President Ravindra Raina tested positive for #COVID19 with whom he had come in contact. pic.twitter.com/mz5js3ucXM
— ANI (@ANI) July 14, 2020
ज्ञात हो जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश प्रधान रविन्द्र रैना हाल में बांडीपोर में आतंकवादियों द्वारा मारे गए भाजपा नेता वसीम वारी के जनाजे में शामिल होने के लिए श्रीनगर गए थे। वह इस दौरान पांच दिन तक घाटी में ही रहे। रैना के साथ इस दौरे में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता सहित अन्य कई पार्टी नेता भी शामिल थे। अब उनके पॉजिटिव आने पर इन नेताओं के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी। वह पिछले दिनों आतंकवादीयों द्वारा बांडीपोर में भाजपा नेता वसीम वारी, उनके भाई उमर सुल्तान व उनके पिता की हत्या के बाद वह पांच दिन तक बांडीपोर में रहे। मंगलवार सुबह उन्हें हल्का सा बुखार लगा।
स्वास्थ्य विभाग के सुझाव पर उन्होंने कोरोना के लिए सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जो पॉजिटिव पाए गया हैं। इसके बाद रविन्द्र रैना को तुरंत इलाज के लिए श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ककरियाल भर्ती किया गया है।