केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का कार्यकर्ताओं से आह्वान, विपरीत परिस्थिति में अपने पराक्रम का परिचय दें
मीनापुर और बोचहां में कोरोना एवं बाढ़ के हालात की मंत्री नित्यानंद राय ने ली जानकारी। कहा- केंद्र और राज्य सरकार हर संभव मदद को तैयार।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। वर्चुअल बैठक के माध्यम से मीनापुर और बोचहां विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कोरोना के हालात का फीडबैक शनिवार को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिया। कहा कि अभी विपरीत हालात में कार्यकर्ताओं द्वारा अपना पराक्रम दिखाने का समय है। हमें लोगों के बीच राहत का कार्य करना है। केंद्र और राज्य सरकार हर संभव मदद को तैयार है। प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद अजय निषाद, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी आदि ने राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर ने किया। इसमें विंदेश्वर सहनी, रमेश श्रीवास्तव, राजेश रौशन, मनोज तिवारी, धर्मेन्द्र साहू, सचिन कुमार,मनोज कुमार सिंह, राकेश यादव,रविकांत सिन्हा, धर्मपाल,हिमांशु गुप्ता,बसंत कुशवाहा, धर्मेन्द्र चौधरी, ओंकार पासवान,कुंदन कुमार एवं जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार आदि शामिल रहे।