Move to Jagran APP

21-23 नवंबर रायबरेली के लिए खास...दो राजनीतिक घरानों की बेटियां बनेंगी दुल्हनियां, बजेगी शहनाई

21 और 23 दोनों तारीखें रायबरेली के लिए खास होने जा रही है। क्योंकि अरसे से राजनीति में मजबूत दखल रखने वाले दो परिवारों की बेटियां अब दुल्हनियां बनेंगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 07:56 AM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 02:04 PM (IST)
21-23 नवंबर रायबरेली के लिए खास...दो राजनीतिक घरानों की बेटियां बनेंगी दुल्हनियां, बजेगी शहनाई
21-23 नवंबर रायबरेली के लिए खास...दो राजनीतिक घरानों की बेटियां बनेंगी दुल्हनियां, बजेगी शहनाई

रायबरेली [रसिक द्विवेदी]।  21 और 23 दोनों तारीखें रायबरेली के लिए खास होने जा रही है। क्योंकि अरसे से राजनीति में मजबूत दखल रखने वाले दो परिवारों की बेटियां अब दुल्हनियां बनेंगी। एक मांगलिक उत्सव दिल्ली के कुतुबमीनार स्थित रिजार्ट में होगा। तो दूसरा आयोजन शहर से  करीब 25 किमी.दूर हरचंदपुर के नेवाजगंज गांव  में। तैयारियां अपने अंदाज में जारी हैं। भव्यता और दिव्यता के हर उपाय किए जा रहे हैं। दोनों ही आयोजनों की चर्चा जिले में जोरों पर है। बीजेपी के दिनेश सिंह बड़ी बेटी मालविका की शादी सूर्यप्रताप सिंह से 23 नवंबर को होनी है। वहीं अखिलेश सिंह की बड़ी बेटी विधायक अदिति सिंह का ब्याह 21 नवंबर को दिल्ली में होगा।

loksabha election banner

बात करते हैं एमएलसी की। कभी कांग्रेस के खासमखास रहे दिनेश सिंह ने बीते वर्ष पुरानी पार्टी से किनारा कर लिया था। फिर भाजपा ने इन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया। इनकी बड़ी बेटी मालविका की शादी सूर्यप्रताप सिंह से 23 नवंबर को होनी है। इस आयोजन की खातिर एमएलसी ने अपने पैतृक गांव को चुना है। शहर से करीब 25 किमी. दूर गांव में बरात के स्वागत-सत्कार की तैयारियां चल रही हैं। अतिथियों के लिए प्लाइवुड के अलग-अलग करीब 50 काटेज बन रहे हैं। लगभग 10 बीघे में पांडाल, आर्टिफिशियल घरौंदे आदि बनाए जा रहे हैं। कार्ड बांटे जा चुके हैं। गीत संगीत के लिए एक प्रसिद्ध् लोकगायिका के भी आने की बात कही जा रही है। इस मांगलिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआइपी के आने की उम्मीद है। 

दूसरी ओर सदर से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बड़ी बेटी विधायक अदिति सिंह का ब्याह 21 नवंबर को दिल्ली में होगा। इसकी भी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। पंजाब प्रांत के अंगद सैनी उनका हाथ थामेंगे। इस विवाह को अदिति के पिता ने तय किया था। दिल्ली में मांगलिक आयोजन के बाद दो प्रीतिभोज पंजाब के नवांशहर में ही होंगे। पहली दावत 23 नवंबर को है जिसमें वहां के विधायक व वीआइपी शामिल होंगे। जबकि 25 को वहां के क्षेत्रीय लोगों की दावत होनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.