Move to Jagran APP

बंगाल में BJP MP अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला, पार्टी ने बुलाया 12 घंटे का बंद

BJP MP Arjun Singh. बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 01:13 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 07:16 PM (IST)
बंगाल में BJP MP अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला, पार्टी ने बुलाया 12 घंटे का बंद
बंगाल में BJP MP अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला, पार्टी ने बुलाया 12 घंटे का बंद

कोलकाता, एएनआइ। पश्चिम बंगाल में रविवार को भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने हमले का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने मुझपर लाठीचार्ज किया और अपशब्द कहे। मेरे आवास पर भी हमला किया गया।

उत्तर 24 परगना के श्यामनगर रेलवे स्टेशन के पास भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से तोड़फोड़ की। अर्जुन सिंह के मुताबिक, वे हमारे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब मैं जांच करने गया तो मेरी कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस भी मौके पर थी।

उधर, सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के खिलाफ भाजपा ने बैरकपुर में सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के बंद बुलाया है।  

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष व विधायक विश्वजीत पर हमला
बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर शुक्रवार को सुबह-सुबह हमला किया गया। इसी दिन उत्तर 24 परगना जिले के उत्तर बनगांव क्षेत्र के विधायक व भाजपा नेता विश्वजीत दास पर भी हमले किए गए। उन्हें लक्ष्य कर ईंट, पत्थर चलाए गए जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधानसभा जाने के दौरान विश्वजीत दास पर हमला किया गया। भाजपा ने इन दोनों नेताओं पर तृणमूल के लोगों द्वारा हमले का आरोप लगाया है।

भाजपा की तरफ से बताया गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष 'चाय पर चर्चा' के लिए लेकटाउन के दक्षिणदाड़ी इलाके में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गए थे। तभी तृणमूल के लोगों ने उनको लक्ष्य कर गो बैक के नारे लगाए। घोष सुबह करीब सात बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक चाय दुकान पर पहुंचे। वहां पहले से तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने घोष को देखते ही कार्यक्रम को बाधित करने के उद्देश्य से नारेबाजी शुरू कर दी। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भारत माता की जय, दिलीप घोष जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी बीच, दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान भाजपा के झंडे एवं बैनर फाड़ने का आरोप लगाया गया है।

दिलीप घोष ने कही ये बात
सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने घटना पर सवाल किया कि क्या वह रास्ते पर कहीं खड़े होकर चाय भी नहीं पी सकते हैं? कहीं टहल भी नहीं सकते हैं? उन्होंने कहा कि सीबीआइ की सक्रियता बढ़ने के कारण ही तृणमूल कांग्रेस ने यह हमला कराया है। उन्होंने कहा कि मॉर्निगवाक के बाद वे चाय पर चर्चा के लिए एक चाय दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर हमला के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया था। हमले में करीब दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। मुख्यमत्री ममता बनर्जी के 'दीदी के बोलो' के मुकाबले दिलीप घोष ने 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत वह लोगों से बाचीत कर उनकी समस्याएं मालूम कर रहे हैं। उधर, विधायक विश्वजीत दास पर भी हमले किए गए।

साजिश के तहत हुआ जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, विधायक इस दिन सुबह विधानसभा जाने के लिए अपने घर से निकले थे, तभी गोपालनगर घोषपाड़ा के समीप उनकी गाड़ी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमले किए गए। हाल ही में विश्वजीत तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। उसके बाद से ही वह स्थानीय तृणमूल नेताओं के निशाने पर हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। लोकसभा चुनाव के बाद ही विश्वजीत भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उन पर जानलेवा हमला किया गया है। इसमें स्थानीय तृणमूल नेताओं का हाथ है।

मुकुल रॉय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
इधर, जख्मी विधायक से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता मुकुल रॉय ने इस घटना की निंदा करते हुए राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अपने खोते जनाधार के बीच तृणमूल अब विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर जानलेवा हमले करा रही है। जनता सब देख रही है और अगले विधानसभा चुनाव में इनका अंत तय है। वहीं भाजपा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा है कि भाजपा में आपसी विवाद के कारण इस विधायक पर हमला हुआ है। मल्लिक ने विश्र्वजीत दास पर घूस लेने का आरोप भी लगाया है।

बंगाल की ्अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.