Move to Jagran APP

स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन आज, निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय

भाजपा उत्तर प्रदेश के नामित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह निर्वाचित होने के लिए आज अपना नामांकन करेंगे। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 11:53 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 11:53 AM (IST)
स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन आज, निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय
स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन आज, निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन यानी आज गुरुवार को होगा। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। वैसे तो किसी अन्य के अभी तक मैदान में न आने पर नामित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। इसके इतर जरूरत पडऩे पर 17 जनवरी को मतदान व मतगणना होगी।

loksabha election banner

भाजपा उत्तर प्रदेश के नामित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह निर्वाचित होने के लिए आज अपना नामांकन करेंगे। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि का मकर संक्रांति तक इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन 'गोपाल' ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में दोपहर दो से शाम चार बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। शाम चार से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम पांच से छह बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। नाम वापसी के बाद यदि आवश्यक हुआ तो 17 जनवरी को पार्टी के राज्य मुख्यालय में सुबह नौ से 11 बजे तक मतदान होगा। 11 बजे के बाद मतगणना होगी।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव भी होगा

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी गुरुवार को शुरू होगी। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल होगा। शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने बताया कि हर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय परिषद के लिए एक सदस्य चुना जाएगा। इसमें भी 80 से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। 

स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं 

अभी तक स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। नामांकन वापसी के बाद स्वतंत्र देव सिंह ही अकेले ही उम्मीदवार रहेंगे। ऐसे में उनका गुरुवार को ही निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। इस प्रक्रिया के लिए बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, गोविंद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.