Move to Jagran APP

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 351 सीटें जीतने का अखिलेश का दावा मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दंगाइयों पर कठोर कार्रवाई होने से उन्हें बिरयानी खिलाने वालों को बौखलाहट हो रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 09:13 PM (IST)
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 351 सीटें जीतने का अखिलेश का दावा मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 351 सीटें जीतने का अखिलेश का दावा मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतने के दावे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा बताया है। वह यह भी कहने से नहीं चूके कि दंगाइयों पर कठोर कार्रवाई होने से उन्हें बिरयानी खिलाने वालों को बौखलाहट हो रही है।

loksabha election banner

अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख को समझना चाहिए कि यह उनकी सरकार नहीं है, जिसमें आतंकियों के मुकदमे वापस लिए गए थे। योगी सरकार में जनता के हितों की उपेक्षा करने वाले और दंगाइयों व आंतकियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जमीनी हकीकत से अनजान अखिलेश यादव का 351 सीटें पाने का हसीन सपना कभी पूरा नहीं होगा। जनता परिवारवाद, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और अराजकता की राजनीति करने वालों को फिर मौका नहीं देगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव न्यायपालिका के सम्मान का ढोंग रचते हैं और दूसरी ओर उसके ही फैसले पर सवाल उठाते हैं। सांसद मोहम्मद आजम खां कोर्ट के आदेश पर जेल में हैं। जमीन कब्जे, फर्जीवाड़े से लेकर उत्पीड़न के मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई को हाई कोर्ट ने भी सही ठहराया है। सपा द्वारा जातीय गठजोड़ की हर कोशिशें करने के बाद भी जनता उन्हें स्वीकारने को तैयार नहीं है। जनता अब सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास व पारदर्शी नीतियों वाली भाजपा के साथ है। सपा, बसपा और कांग्रेस की वंशवादी और जातिवादी राजनीति के चलते उनका आधार खिसक चुका है। इन अवसरवादी दलों द्वारा किये गए आपसी गठबंधन के प्रयोग भी असफल हो चुके हैं।

बता दें कि रविवार को सपा मुख्यालय में अन्य पार्टियों से आए नेताओं को सपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 में कोई और नहीं, केवल साइकिल चलेगी। जब भाजपा झूठ बोलकर 300 से अधिक सीटें जीत सकती है तो हम काम के बल पर ईमानदारी से 351 सीटें क्यों नहीं जीत सकते? सपा प्रमुख ने बताया कि जब मैं फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था, तब एक शख्स (बाबा) से मुलाकात हुई। हाथ देख कर उन्होंने कहा कि 'मेहनत करना बेटा, 350 जीत कर आओगे।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.