Move to Jagran APP

BJP virtual meeting: हर बूथ पर दिखे महिलाओं की ताकत, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडऩे पर बल

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने की भाजपा की वर्चुअल बैठक। कहा सरकार की ओर से जो योजनाएं चल रहीं हैं उनका महिलाओं के बीच भी व्यापक प्रचार-प्रसार हो।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 09:11 AM (IST)
BJP virtual meeting: हर बूथ पर दिखे महिलाओं की ताकत, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडऩे पर बल
BJP virtual meeting: हर बूथ पर दिखे महिलाओं की ताकत, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडऩे पर बल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने मुजफ्फरपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ पर महिलाओं की ताकत दिखनी चाहिए। सभी बूथों पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडऩे, उससे संपर्क करने की जरूरत है। सरकार की ओर से जो योजनाएं चल रहीं हैं उनका महिलाओं के बीच भी व्यापक प्रचार-प्रसार हो। उन्होंने आधी आबादी की भूमिका के बारे में बताया तथा जिले में महिला मोर्चा को और शक्तिशाली बनाने पर बल दिया।

loksabha election banner

बैठक का संचालन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी ने किया। उन्होंने संगठन पर चर्चा करते हुए कोरेाना को लेकर जागरूकता से लेकर अब तक के काम पर विस्तृत चर्चा की।

वहीं, विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि समाज में महिला मोर्चा की भागीदारी एवं कार्य सराहनीय रहे हैं। कोरोना काल में महिलाओं के बीच जाकर उनको जागरूक करने में संगठन आगे रहा। विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने महिला मोर्चा के काम की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के प्रति सजग है। उज्ज्वला योजना महिलाओं को केन्द्र बिन्दु में रखकर केन्द्र सरका लाई। साथ ही कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।

वर्चुअल बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियंवदा, परिणीता , डॉ तारण रॉय, महानगर विधानसभा प्रभारी रीता पाराशर , महामंत्री इप्सा पाठक, बबली शाह,बबिता निशांत,खुशबू, मधु भारती, मीडिया प्रभारी संगीता शर्मा आदि शामिल हुईं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.