Move to Jagran APP

UP सरकार के राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर दिया विवादित बयान

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर विवादित बयान दे डाला है। उनका कहना है कि दुष्कर्म का एक नेचर होता है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 08:38 AM (IST)
UP सरकार के राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर दिया विवादित बयान
UP सरकार के राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर दिया विवादित बयान

जेएनएन, गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर विवादित बयान दे डाला है। उनका कहना है कि दुष्कर्म का एक नेचर होता है। 

loksabha election banner

विकास कार्यों की समीक्षा करने और भाजपा संगठन के पाधिकारियों की बैठक लेने गोंडा दौरे पर आये यूपी सरकार में वन राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने प्रदेश में हो रहीं दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर चकित कर देने वाला बयान दे डाला। मीडिया के सवाल पर बोले कि दुष्कर्म का नेचर होता है। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म तो होता है, लेकिन बालिग या शादी शुदा महिलाओं के साथ हुआ दुष्कर्म शक के घेरे में रहता है।

उन्होंने कहा कि कोई बालिग है और सात-आठ साल के प्रेम संबंध चल रहा है। आज सवाल आता है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। तो आम सवाल है कि यह बात तो सात-आठ साल पहले उठ जानी चाहिए थी। इस तरह की तमाम घटनाएं हैं, उनका अलग-अलग नेचर है। जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं मुख्यमंत्री जी संज्ञान लेते हैं और उस पर कार्रवाई होती है। प्रशासन को भी निर्देश है कि इस तरह का मामला आए तो कड़ाई पूर्व निपटा जाए। 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तंज किया। कहा कि अखिलेश कहते है वह एक्सपेरिमेंट करते हैं। पहले ठगबंधन का असफल एक्सपेरिमेंट किया, मस्जिद जाते थे और अब बाबा भोलेनाथ की शरण में गए हैं। हो सकता है अयोध्या जाएं। अभी अखिलेश यादव एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। मंत्री ने पत्रकारों को भी नसीहत दे डाली। बोले कि कोई भी खबर बहुत सोच समझकर चलानी चाहिए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.