चेन्नई में स्टालिन ने पर्चा भरा, द्रमुक अध्यक्ष बनना तय
चेन्नई में 28 अगस्त को द्रमुक की आमसभा की बैठक होने जा रही है। इसमें स्टालिन और दुरईमुरगन को निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 07:59 AM (IST)
चेन्नई, प्रेट्र। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को चेन्नई में पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनका पार्टी अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। एम. करुणानिधि के निधन के बाद द्रमुक अध्यक्ष का पद खाली हुआ है। लगभग 50 साल तक करुणानिधि ही पार्टी के मुखिया रहे।
वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख सचिव दुरईमुरगन ने कोषाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। फिलहाल कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी स्टालिन ही संभाल रहे हैं। चेन्नई में 28 अगस्त को द्रमुक की आमसभा की बैठक होने जा रही है। इसमें स्टालिन और दुरईमुरगन को निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है।
द्रमुक के सभी 65 जिला महासचिवों के दोनों के नाम का प्रस्ताव किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले स्टालिन, दुरईमुरगन और वरिष्ठ पार्टी नेता टीआर बालू व ए. राजा ने करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मल से उनके गोपालपुरम आवास पर मुलाकात की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें