Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- देश का माहौल बिगाड़ रहे टुकड़े टुकड़े गैंग को मिल रही विदेशी मदद

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजीजू ने कहा कि भारत के टुकड़े टुकड़े करने की बात कहने वालों को विदेशी मदद मिल रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 07:30 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- देश का माहौल बिगाड़ रहे टुकड़े टुकड़े गैंग को मिल रही विदेशी मदद
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- देश का माहौल बिगाड़ रहे टुकड़े टुकड़े गैंग को मिल रही विदेशी मदद

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध पर देश भर में उग्र प्रदर्शन से बेहद आहत केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू का दर्द आज झलक गया। लखनऊ में गुरुवार को पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के समापन अवसर पर रिजिजू ने कहा कि जो लोग भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, उन्हें विदेशी मदद मिल रही है। युवा उन पर ध्यान न दें और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को ही अपना लक्ष्य बनाएं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) सहित कुछ शैक्षिक संस्थानों में गर्माए माहौल के बीच केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने देशभर से जुटे युवाओं को राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया।

loksabha election banner

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमें मिलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाना है। इसके लिए हमारी सोच और लक्ष्य अर्जुन की तरह मछली की आंख पर होनी चाहिए। खेल, शिक्षा या किसी भी क्षेत्र में रहें, लक्ष्य यही हो कि देश को महान बनाना है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कॉलेज-विवि में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं। वह संख्या में ज्यादा नहीं हैं। इनमें कुछ कॉलेज के लोग और कुछ फिल्मी दुनिया से हैं। उन्हें विदेशी ताकत मिलती है। उनके लिए योजना और पैसा बाहर से आ रहा है। खास तौर पर इनकी मुहिम सोशल मीडिया पर चलती है। रिजिजू ने कहा कि आप लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना है। मंच पर पूर्व क्रिकेटर व होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय असित सिंह और प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा भी उपस्थित थीं।

अपनी समृद्ध संस्कृति को समझें युवा : राज्यपाल

मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी सांस्कृतिक विरासत में छिपा होता है। परंपरा को छोड़ने का अर्थ है अपनी जड़ों से कट जाना। युवाओं का दायित्व है कि वह अपनी समृद्ध संस्कृति को समझें और संरक्षित करें। राज्यपाल ने कहा कि भारत एक प्रतिभाशाली देश है। यहां 65 फीसद आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। युवा आबादी में जो साहस और क्षमता है, उसे देशहित में प्रयोग करें। विश्वपटल पर भारत का नाम रोशन करें। यह न भूलें कि इन युवाओं में पचास फीसद आबादी महिलाओं की है। उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने होंगे।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों के घर तक बनेगी सड़क : मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मेधावी छात्र-छात्राओं के घर तक सड़़क बनाने का निर्णय पहले ही ले चुकी थी। सड़कें बनवाई भी हैं। मौर्य ने युवाओं के बीच घोषणा की कि अब प्रदेश के जो खिलाड़ी दुनिया में कहीं भी स्वर्ण पदक जीतेंगे तो उनके घर तक की सड़क भी बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है, इसलिए उपलब्धियों में भी भागीदारी अधिक होनी चाहिए। उप्र एक कदम बढ़ेगा तो देश दस कदम आगे बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.