Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, आल इज वेल बता मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे अफसर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के हालात से क्षुब्ध कई भाजपा विधायक व सांसद भी अब अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 11:19 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, आल इज वेल बता मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे अफसर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, आल इज वेल बता मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे अफसर

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि यूपी में मंत्रियों के दफ्तरों तक से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है और अफसर आल इज वेल बताकर मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  सरकार के हालात से क्षुब्ध कई भाजपा विधायक व सांसद भी अब अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। भाजपा सरकार में जब इसके नेताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही है तो जन सामान्य की क्या सुनी जाएगी।

loksabha election banner

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता कानून व्यवस्था को धता बता गरीबों, कमजोरों पर अपनी दबंगई दिखा रहे हैं। नौकरियों में भर्ती, टेंडर प्रक्रिया, विभागीय प्रोन्नति के मामलों में रोज ही शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने तंज किया कि भाजपा सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों की सुनी जा रही है। उन्होंने झांसी, सोनभद्र, व महोबा की घटनाएं गिनाकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि महोबा में भाजपा विधायक के रिश्तेदार की पत्थर की खदान में विस्फोट से 3 मजदूर मर गए और कई घायल हो गए। इन मजदूरों का न बीमा था और नहीं सुरक्षा मानकों का इंतजाम था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ के उबारपुर गांव में अनुसूचित वर्ग के मजदूरों की भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटों द्वारा बुरी तरह पिटाई करने का आरोप भी लगाया। कौशाम्बी के सिराथू क्षेत्र से भाजपा विधायक ने ग्रामीणों को जो राशन किट वितरित किया उसमें आटे में कीड़े निकले। पीड़ित जनता को राहत सामग्री देने के नाम पर मोदी-योगी के फोटोवाले पैकेट बांटे जा रहे हैं जिन्हें स्वयंसेवी संगठन की राहत सामग्री को भाजपा-आरएसएस वाले अपना बताकर बांट रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं और योजनाओं का लाभ जनसामान्य को कहीं नहीं मिल रहा है। जो प्रवासी मजदूर प्रदेश में आए हैं, उन्हें न तो रोजगार मिल रहा है और नहीं पर्याप्त आर्थिक मदद।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना संकट काल में अपने घर-प्रदेश में लौट रहे श्रमिकों को सत्ता ने बेगाना बना दिया। जब वोट चाहिए तब भाजपा नेता अपने घर की थाली लेकर दलितों के घर भोजन करके उनके प्रति अपने प्रेम का दिखावटी प्रदर्शन कर आते हैं। लेकिन सत्ता में आने पर वे गरीबों, दलितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर अत्याचार करने और उनका शोषण करने में शर्म नहीं करते है। सपा प्रमुख ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से संवाद भी किया। मीरजापुर के आकाश यादव व गोरखपुर के अर्मेंद्र निषाद से अस्पतालों में रोगियों की भीड़ और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.