Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मानपूर्वक जीना दुश्वार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों का सम्मानपूर्वक जीना दुश्वार है। आए दिन उनके साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं देखी गई।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 08:11 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मानपूर्वक जीना दुश्वार
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता पूछती है कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर और बाराबंकी कांड दोहराए जाएंगे।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों का सम्मानपूर्वक जीना दुश्वार है। आए दिन उनके साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं देखी गई। मुख्यमंत्री ने जैसे-तैसे साढ़े तीन साल से ऊपर के दिन निकाल लिए हैं, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का उनका दावा फेल हो गया है। अब मुख्यमंत्री जिलों में रोल मॉडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं। इसका हश्र भी वही होना है, जो अब तक उनके वादों व आदेशों का होता रहा है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पूछती है कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर और बाराबंकी कांड दोहराए जाएंगे। इन सभी कांडों में बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में पुलिस और प्रशासन की लीपापोती की ही नीति रही है। बलिया में 15 अक्टूबर को बैरिया क्षेत्र में राशन दुकान के आंवटन के विवाद में भाजपा नेता ने दिनदहाड़े एक युवक जयप्रकाश पाल की गोली मार कर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद सीओ और एसडीएम ने आरोपी को पकड़ लिया था फिर भी उसे छोड़ दिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी के सामने गोली चलाने वाले दुस्साहसी को भाजपा नेता होने के कारण छूट मिल गई। क्षेत्रीय भाजपा विधायक भी हत्यारोपित की पैरवी में उतर आए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बेलगाम अपराध, बेखौफ अपराधी इसलिए हैं कि सत्ताधीश ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। राज्य सरकार माफिया के आगे नतमस्तक है। लुटेरों को संरक्षण गरीब को गोली, यही भाजपा सरकार की जनता को देन है। अखिलेश ने कहा कि राज्यपाल को प्रदेश में रोज-ब-रोज बढ़ती अराजक स्थिति का संज्ञान लेना चाहिए और अपने संवैधानिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.