Move to Jagran APP

बरेली कैंट में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस प्रत्‍याशी सुप्रिया सपा में आईं और मिला टिकट

बरेली की कैंट सीट पर शनिवार को बडा उलटफेर हो गया। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस में बडी सेंधमारी कर दी। यहां से कांग्रेस ने सुप्रिया ऐरन को प्रत्‍याशी बनाया था। वह अचानक सपा में शामिल हो गईं। सुप्रिया को सपा से कैंट सीट का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया गया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 01:57 PM (IST)
बरेली कैंट में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस प्रत्‍याशी सुप्रिया सपा में आईं और मिला टिकट
लखनऊ में अख‍िलेश यादव के साथ सुप्रिया ऐरन व प्रवीन सिंह ऐरन।

जेएनएन, बरेली: बरेली की कैंट सीट पर शनिवार को बडा उलटफेर हो गया। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस में बडी सेंधमारी कर दी। यहां से कांग्रेस ने सुप्रिया ऐरन को प्रत्‍याशी बनाया था। वह अचानक सपा में शामिल हो गईं। शनिवार को लखनऊ पहुंंची और अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद सुप्रिया ऐरन को सपा से कैंट सीट का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया गया। सुप्रिया ऐरन के साथ पूर्व सांसद उनके पति प्रवीन सिंह ऐरन भी सपा में शामिल हो गए हैं।

loksabha election banner

प्रवीन सिंह ऐरन जिले में कांग्रेस का पुराना चेहर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पत्‍नी सुप्रिया ऐरन कैंट सीट से तैयारी कर रहीं थीं। कांग्रेस ने बीते दिनों उनका टिकट भी घोषित कर दिया गया। इससे पहले दैनिक जागरण ने आशंका जताई थी कि सुप्रिया ऐरन कांग्रेस छोडकर सपा के टिकट पर चुनाव लड सकती हैं। यह जानकारी शनिवार को सच साबित हुई। कैंट से कांग्रेस का टिकट होने के बाद भी वह सपा में शामिल हो गईं। अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद दोपहर को उनके साथ लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुईं। उनके पति प्रवीन सिंह ऐरन भी अखिलेश यादव के बराबर मे बैठे। वहीं से घोषणा की गई कि सुप्रिया ऐरन अब सपा की प्रत्‍याशी होंगी।

ये टिकट भी घोषित

पार्टी ने बिथरी चैनपुर सीट में भी चौंकाने वाला निर्णय लिया। कई दावेदारों के बीच पार्टी के जिलाध्‍यक्ष अगम मौर्य पर भरेासा किया गया है। उन्‍हें इस सीट से प्रत्‍याशी बनाया गया। फरीदपुर से पूर्व विधायक विजय पाल सिंह के नाम की घोषणा कुछ देर में हो सकती है। इसी तरह मीरगंज से सुल्‍तान बेग और भोजीपुरा से शहजिल इस्‍लाम का नाम तय हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.