Move to Jagran APP

Shri Ram Mandir Ayodhya: जोर पकड़ने लगी तैयारियां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव पहुंचे अयोध्या

Shri Ram Mandir Ayodhya अयोध्या में मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने यहां पर दर्शन पूजन के बाद विहिप नेताओं से मुलाकात की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 05:40 PM (IST)
Shri Ram Mandir Ayodhya: जोर पकड़ने लगी तैयारियां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्रदेव पहुंचे अयोध्या
Shri Ram Mandir Ayodhya: जोर पकड़ने लगी तैयारियां, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव पहुंचे अयोध्या

अयोध्या, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी के पांच अगस्त को आगमन का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद अब यहां पर राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। सोमवार को दिन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे तो मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन होना है।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज दिन में अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां पर भाजपा के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के साथ मुलाकात की। अयोध्या में मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने यहां पर दर्शन पूजन के बाद विहिप नेताओं से मुलाकात की। उनकी अयोध्या की इस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अगस्त को आगमन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन करने के पीएम मोदी के आगमन में अभी करीब 15 दिन का समय है, लेकिन रामनगरी उनके आगमन की खुशी में अभी से ही झूमने लगी है। संत हो या सामाजिक कार्यकर्ता, सभी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुराग परिलक्ष्ति हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रत देव सिंह ने कारसेवक पुरम में भाजपा नेताओं, विहिप कार्यकर्ता, संघ कार्यकर्ता और मेयर अयोध्या सहित ट्रस्ट के लोगों के साथ की बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक के बारे में वह मीडिया से कुछ भी नहीं बोले।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। उनका दिन में करीब दस बजे आगमन होगा। अयोध्या सर्किट हाउस में आगमन के बाद रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। इसके बाद वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दो घंटा तक वह बैठक करेंगे। इसके बाद 1.30 बजे लखनऊ वापसी होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.