Move to Jagran APP

Rajasthan: गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल: सतीश पूनिया

Rajasthan BJP भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है यहां तक कि मुख्यमत्री अशोक गहलोत खुद कानून व्यवस्था संभालने में सफल नहीं हुए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 02:23 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 02:46 PM (IST)
Rajasthan: गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल: सतीश पूनिया
सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

जोधपुर, संवाद सूत्र। Rajasthan BJP: जोधपुर नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर शास्त्री नगर स्टील भवन में जोधपुर के वरिष्ट कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों की बैठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक में विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रमुख रूप से जोधपुर नगर निगम चुनाव पर चर्चा हुई। पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, यहां तक कि मुख्यमत्री खुद कानून व्यवस्था संभालने में सफल नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेशों में फेरबदल करने की मनाही के बाद अब भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने तरीकों से जोधपुर में निगम बोर्ड बनाने की जुगत में लग गए हैं।

loksabha election banner

बैठकों और मीटिंग के दौर के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में निगम चुनाव को लेकर हुई बैठक में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर निगम के दोनों बोर्ड में भाजपा काबिज होगी, इसको लेकर कार्यकर्ताओं को जुटना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं के दम पर ही दोनों मेयर भाजपा के बनेंगे। राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत ने निगम चुनाव को लेकर सुझाव दिए। महामंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रस्तावित चुनावी अभियान को लेकर विचार व्यक्त किए।

जोधपुर में नगर निगम का विस्तार करते हुए इस बार दो भागों में पूरब और पश्चिम में जोधपुर को बांटा गया है। इस लिहाज से जोधपुर में दो मेयर चुने जाएंगे। इसको लेकर दोनों ही राजनीतिक दल इस जुगत में है कि दोनों मेयर के पद उनकी झोली में जाए। इसको लेकर राजनीतिक गणित शुरू हो चुकी है और भाजपा अपने विगत बोर्ड को बरकरार रखते हुए नए बोर्ड पर भी काबिज होना चाहती है। इसको लेकर बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मंत्रणा हुई, जिसमें पूर्व महापौर जेडीए अध्यक्ष राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत चंद्र मेहता प्रदेश मंत्री केके विश्नोई जिला प्रभारी विधायक डॉ वासुदेव देवनानी ने शिरकत कर अपने विचार रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.