बठिंडा रैली में पीएम मोदी ने कहा-शर्म सैम पित्रोदा को नहीं राहुल गांधी को आनी चाहिए
पंजाब के बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 के सिख विरोधी दंगे पर हुआ से हुआ वाले बयान के लिए सैम पित्रोदा को नहीं राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
बठिंडा, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 1984 के सिख विरोधी दंगे और इस पर सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस व राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि पित्रोदा को शर्म आनी चाहिए। मैं कहता हूं शर्म पित्रोदा को नहीं राहुल गांधी को आनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी में विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए मजबूत सरकार चाहिए। अब तक छह चरण के हुए मतदान में कांग्रेस की बुरी हार तय है। कांग्रेस को इस बार 50 सीटें भी नहीं प्राप्त होनेवाली है।
1984 के सिख विरोधी दंगे पर सैम पित्रोदा के 'हुआ तो हुआ' बयान को गांधी परिवार की मानसिकता बताया
उन्होंने रैली में 1984 के सिख विरोधी दंगे को लेकर फिर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने सिख विरोधी दंगे पर कांग्रेस के सैम पित्रोदा के 'हुआ तो हुआ' बयान को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी काे एक बार कि कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब कहते हैं कि उनके गुरु सैम पित्रोदा को अपने बयान के किए शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। वास्तव में शर्म तो राहुल गांधी को आनी चाहिए।
मोदी बोले- क्या गुरु को नामदार परिवार का राज खोल देने के लिए डांटा जा रहा है
मोदी ने कहा, मैं देख रहा था नामदार (राहुल गांधी) ने अब अपने गुरु (सैम पित्रोदा) को कहा है कि जो भी गुरु ने कहा है उस पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं नामदार से कि आप किस बात के लिए गुरु को डांटने का दिखावा कर रहे हैं। क्योंकि जो कांग्रेस के दिल में हमेशा था, नामदार के परिवारकी चर्चाओं में हमेशा था उसे गुरु ने सार्वजनिक कर देने, उस राज को खोल देने लिए उनकाे (सैम पित्रोदा) डांटा जा रहाजा रहा है क्या? क्या नामदार के गुरु काे घर की बात बाहर बताने के लिए डांटा जा रहा है ? मैं कहता हूं अरे नामदार शर्म तो आपको आनी चाहिए।'
पीएम ने कहा, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वह कब तक हमारे जख्मों पर नमक छिड़केगी। नामदार अब कह रहे हैं कि जो कुछ उनके गुरु (सैम पित्रोदा) ने कहा है उनको उस पर शर्म आनी चाहिए। वह गुरु को डांटने का दिखावा कर रहे हैं। शर्म नामदार को आनी चाहिए। 1984 सिख विरोधी दंगों को 34 साल हो गए। दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया। दंगा पीड़ितों को हमारी सरकार ने न्याय दिलाया।
बठिंडा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनते लोग।
उन्होंने कहा कि गंभीर आरोप वालों को कांग्रेस ने केंद्र में मंत्री बनाया गया। पंजाब का प्रभारी बनाया गया। विरोध होनेे पर पंजाब का प्रभारी पद से हटाया और फिर उसी व्यक्ति को मध्य प्रदेश का सीएम बना दिया। नामदार जब अपने दरबारियों को डांटते हैं तो इसका मतलब क्या होता है।
मोदी ने कहा, 1984 में जो कुछ हुआ उसने इन्सानियत को तार-तार कर दिया। मैंने आपसे न्याय की लड़ाई लड़ने का वादा किया था। बादल साहब के आशीर्वाद से एक को फांसी के फंदे तक पहुंचाया है और जो बचे हैं वह भी ज्यादा दिन बाहर नहीं रह पाएंगे। कांग्रेस की एक और एेतिहासिक गलती है। 1947 में कांग्रेस ने बंटवारा तो करवा दिया, लेकिन करतारपुर साहिब को पाकिस्तान में जाने दिया। यह कांग्रेस की असंवेदनशीलता का प्रतीक है। आज हम कॉरीडोर बनाने का काम कर रहे हैं और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान का गुणगान कर रहे हैं।
उन्होंने रैली में किसानों के मुद्दे उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी प्रहार किया। उन्होंने श्री करतार साहिब को लेकर भी कांगेस पर हमला किया। मोदी ने कहा कि करतारपुर साहिब कांग्रेस की गलती के कारण पाकिस्तान में चला गया। कांग्रेस के नेताओं ने ध्यान दिया होता तो श्री करतारपुर साहिब का क्षेत्र भारत में होता। हम इसके लिए कदम बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान जा रहा नदियों का पानी भी राेकेंगे। इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
मोदी ने पंजाबी में अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी में करते हुए कहा, भाई जी किवें हो, किवें है परिवार। मोदी ने कहा, आपने पांच वर्ष पहले जो मजबूत सरकार बनाई उसका काम आज आपके सामने हैं। आज पूरी दुनिया में भारत नहीं बुलंदी है। इसके गवाह दुनियाभर में बसे पंजाबी भी हैं। भारत को मजबूत ताकत बनाने के लिए फिर एक बार मजबूत सरकार बनाने की है। कांग्रेस देश में 50 सीट पाने के लिए संघर्ष कर रही है। क्योंकि कांग्रेस के पास नेता कन्फ्यूज्ड है। कांग्रेस की नीतियां बनाने वाले नामदार के गुरु ने 84 दंगों पर जो कहा उस पर पूरे देश में प्रतिक्रिया हुई है। नामदार के ये खास अमेरिका से आए हुए गुरु ने कहा कि 84 में जो हुआ तो हुआ। यह कांग्रेस की सोच व अहंकार को दर्शाता है।
बठिंडा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनते लोग।
इससे पहले रैली में पहुंचने पर उनका स्वागत मोदी-माेदी के नारों से लोगों ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री यहां बठिंडा संसदीय सीट से अकाली प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। अभी रैली को पंजाब के शिअद और भाजपा नेता संबोधित कर रहे हैं। रैली के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है।
रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिअद के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा के प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक और बठिंडा से शिअद के प्रधान हरसिमरत कौर बादल मौजूद हैं। रैली को हाल ही में शिअद में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता जगमीत बराड़ सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। रैली में पहुंचने पर प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल प्रधानमंत्री माेदी का स्वागत किया। रैली में पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस ने देश का भारी नुकसान किया।
रैली में श्ािअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी की घटना पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जिसने भी बेअदबी जैसी घटिया हरकत और पाप किया उसका खानदान खत्म खत्म हो जाना चाहिए।
रैली में जगमीत सिंह बराड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि शिअद प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की जमकर तारीफ किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल को पंजाब का गौरव कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए प्रकाश सिंह बादल का पंजाब के लिए योगदान को अमूल्य बताया।
जगमीत सिंह बराड़ ने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1984 मामले में जगदीश टाइटलर को क्लीनचिट दी जबकि वकीलों ने कहा था कि उसकी इन्वॉल्वमेंट है। लेकिन, कैप्टन बाद में वह मुकर गए। बराड़ ने कहा कि कैप्टन का 13 सीटों के ख्बाब पर पानी फिरने वाला है और इसका उल्टा होने वाला है। वह अपनी पटियाला वाली सीट तो बचा लें।
रैली को 1984 के सिख विरोधी दंगे मामले में न्याय की लड़ाई लड़ने वाली जगदीश कौर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना 1984 के दंगे में मारे गए लोगों, शहीदों का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगे के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार दोषी है। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही गांधी परिवार के खिलाफ एफआइआर करवाऊंगी।
रैली के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। सुबह से थर्मल एरिया सहित पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। रैली मेें लोगों को कड़ी जांच के बाद ही जाने दिया गया है। रैली स्थल को भाजपा और शिअद के झंडों से सजाया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप