Move to Jagran APP

Himachal: राजीव बिंदल ने भरा नामांकन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर कल होगी ताजपोशी

Rajiv Bindal Filed Nomination. हिमाचल में भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए राजीव बिंदल ने नामांकन भरा है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 05:00 PM (IST)
Himachal: राजीव बिंदल ने भरा नामांकन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर कल होगी ताजपोशी
Himachal: राजीव बिंदल ने भरा नामांकन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर कल होगी ताजपोशी

शिमला, जागरण संवाददाता। Rajiv Bindal Filed Nomination. हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को डॉ. राजीव बिंदल ने नामांकन भरा। नामांकन के समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्रिमंडल के सदस्य भी साथ थे। इस दौरान दूसरा नामांकन भी राजीव बिंदल के ही नाम का भरा गया। इसलिए पार्टी इसे सिंगल नॉमिनेशन ही मान रही है।

loksabha election banner

पहले नामांकन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कैबिनेट के सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। वहीं, दूसरे नामांकन में प्रस्तावक के रूप में शिमला संसदीय क्षेत्र के विधायक और संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं। डॉ. राजीव बिंदल का नामांकन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव प्रभारी को सौंपा। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए 18 जनवरी को सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर 12 बजे चुनाव प्रभारी रामस्वरूप शर्मा नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे। डॉ. राजीव बिंदल की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर ताजपोशी शनिवार को होगी।

बिंदल को शुभकामनाएं, सत्ती का आभार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने डॉ. राजीव बिंदल को नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुना है। उन्हें पार्टी और सरकार की ओर से शुभकामनाएं हैं। उनकी अगुवाई में पार्टी आने वाले समय में बेहतर काम करते हुए राज्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री ने सतपाल सत्ती का उनके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल में पार्टी के लिए किए गए कार्यों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सतपाल सत्ती के कार्याकाल में बहुत कुछ हासिल किया है।

सत्ती नौ साल रहे अध्यक्ष

सतपाल सत्ती हिमाचल प्रदेश में नौ साल तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में हिमाचल में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने चारों सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर साधा निशाना

राजीव बिंदल को अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ढिंढोरा पीटते रहती है, लेकिन यह चुनाव नहीं है। यह नियुक्ति है। मुख्यमंत्री ने जब बिंदल को अध्यक्ष बनने पर बधाई दे दी तो उनके खिलाफ चुनाव कौन लड़ेगा। कुलदीप राठौर ने प्रदेश में माफिया राज के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वन माफिया नशा माफिया और भूमि माफिया सक्रिय है प्रदेश में रेरा का गठन केवल पैसों को इकट्ठा करने के लिए किया गया है, जबकि रेरा कि प्रदेश में जरूरत ही नहीं थी। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून और दूसरे कानून ला रही है। कुलदीप सिंह राठौर ने 17 जनवरी, 2019 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। 

हाईकमान दिल्ली चुनाव में व्यस्त उसके बाद होगी कार्यकारिणी गठित

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हाईकमान दिल्ली में हो रहे चुनाव में व्यस्त हैं और इन चुनावों के बाद प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन होगा उन्होंने उम्मीद जताई कि फरवरी में कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी।

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.