Move to Jagran APP

अनिल विज का फिर जुबानी हमला, कहा- कांग्रेस के जेहन में घूम रहा है रियासतों वाला देश

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर जुबानी हमला किया है। विज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के जेहन में रियासतों वाला भारत घूम रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 09:34 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 09:34 AM (IST)
अनिल विज का फिर जुबानी हमला, कहा- कांग्रेस के जेहन में घूम रहा है रियासतों वाला देश
अनिल विज का फिर जुबानी हमला, कहा- कांग्रेस के जेहन में घूम रहा है रियासतों वाला देश

अंबाला, जेएनएन। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर जुबानी हमला जारी है। उन्‍होंने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के जेहन में आज भी रियासतों वाला भारत ही घूम रहा है। देश इससे कहीं आगे बढ़ चुका है, लेकिन कांग्रेस नेता पुरानी मानसिकता से नहीं निकल पा रहे हेा।

prime article banner

अनिल विज ने कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में दिए बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला किया। विज ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी हमेशा बेतुके बयान देते रहते हैं। खुद उनकी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विदेशी हैं,,लेकिन वह दूसरों पर बोल रहे हैं।

विज ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाने साधे। अनिल विज ने कहा कि हुड्डा एक बार फिर से विशाल हरियाणा का राग अलाप रहे हैं। उनका एजेंडा ही यही है कि हरियाणा और आसपास के प्रदेशों का माहौल दोबारा से खराब किया जाए।

विज ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान भी हुड्डा का यही एजेंडा था और वह हरियाणा का माहौल खराब करने में कामयाब हो गए थे। इसका कितना नुकसान हुआ पूरे प्रदेश ने देखा, लेकिन इस बार हुड्डा को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। गृह विभाग हर तरफ अपनी नजर बनाए हुए है और अगर एक्शन लेने की बात आएगी तो कार्रवाई से चूकेंगे नहीं।

महाराष्ट्र की तरह हरियाणा में भी गठबंधन सरकार तोडऩे के कांग्रेस महासचिव व कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद के बयान पर विज ने कहा कांग्रेस सपने देखती रहती है। सपने पर कोई टैक्स नहीं है। अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी के इस बयान पर कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर कुचलती है, अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा कभी भी जात-पात की राजनीति नहीं करती।

अनिल विज ने कहा कि 1984 में सिख विरोधी दंगा जात-पात के नाम पर करवाया गया और उसमें साढ़े तीन हजार सिखों का कत्लेआम हुआ था। कांग्रेस ने हिंदूवाद का विरोध करती है, लेकिन महाराष्ट्र में अब कट्टर हिंदूवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है। ऐसे में राहुल गांधी को सोच-समझ कर बोलना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- प्रियंका गांधी से तो प्रियंका चोपड़ा ज्यादा पापुलर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK