Move to Jagran APP

West Bengal Politics : बंगाल में भी राजनीति सरगर्म, रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कोलकाता में सड़क पर उतरी कांग्रेस

रिया चक्रवर्ती को लेकर बंगाल में भी राजनीति गर्म है। रिया के समर्थन में अब प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को कोलकाता में सड़क पर उतरकर उसके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर विरोध जताया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 06:33 PM (IST)
West Bengal Politics : बंगाल में भी राजनीति सरगर्म, रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कोलकाता में सड़क पर उतरी कांग्रेस
West Bengal Politics : बंगाल में भी राजनीति सरगर्म, रिया चक्रवर्ती के समर्थन में कोलकाता में सड़क पर उतरी कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : रिया चक्रवर्ती को लेकर बंगाल में भी राजनीति गर्म है। रिया के समर्थन में अब प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को कोलकाता में सड़क पर उतरकर उसके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। रैली में प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में पोस्टर व बैनर के साथ रैली में शामिल नेताओं ने रिया के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल की बेटी रिया चक्रवर्ती को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाया जा रहा है। 

loksabha election banner
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश
उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बिहार चुनाव के चलते भाजपा सुशांत सिंह राजपूत मामले में राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी रिया के समर्थन में आए
उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी रिया के समर्थन में सामने आए थे। उन्होंने रिया चक्रवर्ती को बंगाली ब्राह्मण महिला बताते हुए कहा था कि सुशांत को न्याय की व्याख्या, बिहारी के लिए न्याय की व्याख्या नहीं होनी चाहिए। 
देश की सेवा कर चुके रिया के पिता बच्चों को न्याय नहीं दिला पा रहे
उन्होंने रिया के पिता को लेकर भी कहा था कि वह सेना के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कई वर्षों तक देश की सेवा की लेकिन अब वह अपने दो बच्चों को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। 
कांग्रेस, वाममोर्चा सहित तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ हमलावर
बताते चलें कि बंगाल में रिया मामले को बंगाली अस्मिता से जोड़कर कांग्रेस, वाममोर्चा सहित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ हमलावर है। इन राजनीतिक दलों का आरोप है कि रिया के खिलाफ अभियान इस बात को साबित करता है कि भाजपा बंगालियों को निशाना बनाती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.