Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में 200 के पार वाली भारतीय जनता पार्टी 20 पर सिमट जाएगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी लडेगी। जहां तक नेताओं के चयन का सवाल है यह अधिकार राष्ट्रीय नेताओं का है, चुनाव के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 10:19 AM (IST)
मध्य प्रदेश में 200 के पार वाली भारतीय जनता पार्टी 20 पर सिमट जाएगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश में 200 के पार वाली भारतीय जनता पार्टी 20 पर सिमट जाएगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

सागर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। नौजवान पस्त, किसान त्रस्त और महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। हमें अपनी विचारधारा को लेकर जनता के बीच जाना होगा। जो पार्टी 2018 के विधानसभा चुनाव में 200 के पार का दावा कर रही है, वह 20 सीटों पर सिमट जाएगी। यह बात पूर्व केद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को सागर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

loksabha election banner

वे यहां निजी स्कूल का उद्घाटन करने आए थे। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उनका कहना था यह स्थिति आज से 10-12 साल पहले थी। दो साल से प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट हैं। वे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर अपने-अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी लडेगी। जहां तक नेताओं के चयन का सवाल है यह अधिकार राष्ट्रीय नेताओं का है, चुनाव के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

खुद को सीएम प्रोजेक्ट कर चुनाव लडे जाने के बारे में उनका कहना था मैं पार्टी का सिपाही हूं, जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा। एक अन्य सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच का नहीं है। चुनाव प्रदेश की 7 करोड़ 50 लाख जनता का विश्वास हासिल करने का है। प्रत्याशी चयन को लेकर उनका कहना था पार्टी ने सर्वे कराया था, इस बार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.