Move to Jagran APP

Baroda By-Elections 2020: बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज नरवाल देंगे योगेश्वर दत्त को चुनौती

Baroda By-Elections 2020 कई घंटे तक चली राजनीतिक उठापटक के बाद इंदुराज नरवाल का नाम फाइनल किया गया। इंदुराज नरवाल को शुक्रवार दोपहर से पहले नामांकन दाखिल करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले कपूर नरवाल के नाम का कांग्रेसियों ने विरोध किया था।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 10:24 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 10:56 AM (IST)
कई घंटे तक चली मशक्कत के बाद इंदुराज नरवाल का नाम फाइनल किया गया।

सोनीपत [नंदकिशोर भारद्वाज]। Baroda By-Elections 2020:  सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बरोदा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इंदुराज नरवाल पर भरोसा जताते हुए टिकट थमाया है। कई घंटे तक चली राजनीतिक उठापटक के बाद इंदुराज नरवाल का नाम फाइनल किया गया। इंदुराज नरवाल को शुक्रवार दोपहर से पहले नामांकन दाखिल करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कपूर नरवाल के नाम का कांग्रेसियों ने  विरोध किया था। इसके चलते बृहस्पतिवार देर रात तक चली बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अड़े होने के बाद भी हाईकमान ने दूसरा नाम मांगा था। वहीं, पूर्व विधायक स्वर्गीय श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जीता हुड्डा, उनकी पत्नी गायत्री हुड्डा और प्रदीप सांगवान के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाई। कांग्रेस पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं के साथ खुद इंदुराज का नामांकन भरवाने बरोदा पहुंचेंगे। इस बाबत सीमित संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 11 बजे नामांकन भरवाने के लिए पहुंचने के लिए कहा गया है। आखिर में इंदुराज नरवाल के नाम पर मुहर लगी है। 

loksabha election banner

हुड्डा गुट के विधायक भी थे कपूर नरवाल के खिलाफ

बताया जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के विधायक भी कपूर नरवाल को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। तर्क दिया गया था कि कपूर नरवाल के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर प्रचार किया था। ऐसे में अब किस मुंह से उनके लिए वोट मांगेंगे। 

इंदुराज और योगेश्वर के बीच हो सकता है मुख्य मुकाबला

बरोदा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त और कांग्रेस के इंदुराज नरवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वैसे यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही है।  यहां पर श्रीकृष्ण हुड्डा जीतते रहे हैं। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.