Move to Jagran APP

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का शुभारंभ, अब कर्मियों को नहीं लगाने होंगे चंडीगढ़ के चक्कर

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबा में कंप्यूटर की बोर्ड पर की दबा कर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की शुरुआत की।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 02:23 PM (IST)
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का शुभारंभ, अब कर्मियों को नहीं लगाने होंगे चंडीगढ़ के चक्कर
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का शुभारंभ, अब कर्मियों को नहीं लगाने होंगे चंडीगढ़ के चक्कर

फरीदाबाद [बिजेंद्र बंसल]। परिवहन विभाग के कर्मचारियों को अब ट्रांसफर के लिए राजधानी चंडीगढ़ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। शनिवार को फरीदाबाद जिले में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का शुभारंभ कर दिया गया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने शनिवार को फरीदाबाद में परिवहन विभाग में चालक और परिचालक की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कंप्यूटर की बोर्ड पर की दबा कर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की शुरुआत की। इस दौरान 565 चालकों और  376  परिचालकों का ट्रांसफर हुआ।

loksabha election banner

इस मौके पर हरियाणा के परिवहन मंत्री के साथ फरीदाबाद कार्यालय पर फरीदाबाद के रोडवेज महाप्रबंधक राजीव नागपाल और पलवल रोडवेज के महाप्रबंधक एनके गर्ग भी मौजूद रहे। वहीं, चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परिवहन विभाग के डारेक्टर जरनल वीरेंद्र दहिया ,जॉइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मीनाक्षी गोयल भी मौजूद रहे।

कर्मचारियों-अधिकारियों को बधाई: मूलचंद शर्मा

इस दौरान हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने परिवहन विभाग के आला अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बाबत बधाई भी दी और उन्होंने कहा कि अब अपनी मनमर्जी के स्थानों पर चालक व परिचालक इस पॉलिसी के तहत ट्रांसफर करवा सकेंगे।

इस मौक पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे कर्मचारियों का समय और पैसा दोनों बचेगा, जो चंडीगढ़ के चक्कर काटने में लगता था। ऊपर से उनकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी।

बता दें कि हर साल अपनी मनपसंद और जरूरत की जगहों पर ट्रांसफर पाने के लिए परिवहन विभाग को चंडीगढ़ जाना पड़ता था। इस दौरान तमाम सिफारिशें लगाने का सिलसिला भी तेज हो जाता था। इससे जहां कर्मचारियों को दिक्कत पेश आती थी, वहीं परिवहन विभाग का कार्य भी प्रभावित होता था। ऐसे में अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी, लोग ऑनलाइन आवेदन करेंगे और ट्रांसफर भी ऑनलाइन ही होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.