Ravan Dahan : दिल्ली-एनसीआर में दिख रही रामलीला की धूम, जल रहा बुराई का रावण
लालकिला रामलीला मैदान में हो रहे दशहरा पर्व में देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मौजूद हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लालकिला रामलीला मैदान में हो रहे दशहरा पर्व में देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं। यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मौजूद हैं। यहां वेंकैया नायडू ने अच्छाई का तीर चला कर बुराई के रावण का नाश किया। यहां भी रावण दहन का कार्यक्रम पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।
वहीं, श्री आजाद रामलीला कला केंद्र बाबरपुर रामलीला में आज पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया जिसमें नशा रूपी रावण मेघनाथ रूपी अलगाववादी और कुंभकरण रूपी नशा का दहन किया गया। इन तीनों नशा प्लास्टिक और अलगाववादी सोच को आग लगाई गई। इसके माध्यम से एक संदेश देने की कोशिश की गई कि यह हमारे देश के लिए कितना घातक है।
इसके साथ ही मंच के माध्यम से आतंकवाद के खात्मे के लिए भी संदेश दिया गया। लीला में आज पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार और क्षेत्रीय विधायक वह मंत्री गोपाल राय जी निगम पार्षद कुसुम तोमर सचिन शर्मा आदि लोगों ने शिरकत की। उन्होंने लोगों से भाईचारे का संदेश बनाने के लिए आह्वान किया। आज की लीला में अहिरावण रावण मेघनाथ व कुंभकरण वध का मंचन किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सदस्य महासचिव कुंवर विजय सिंह अध्यक्ष चक्रेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा शिव कुमार राजकुमार प्रधान वीरेंद्र खंडेलवाल पंकज शर्मा राजपाल सतीश वर्मा सुनील कुमार राजेंद्र बेलवाल संजय राजपूत पंकज शर्मा सचिन गुप्ता प्रवीण कुमार कपिल रोहित पवार आदि लोग उपस्थित रहे।