Move to Jagran APP

योगेंद्र यादव की पार्टी 'स्वराज इंडिया' में फेरबदल, जयवीर सिंह बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

साथ ही 20 सदस्यों की राज्य कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ है। नवनीत तिवारी प्रदेश महासचिव व निशांत त्यागी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 02:16 PM (IST)
योगेंद्र यादव की पार्टी 'स्वराज इंडिया' में फेरबदल, जयवीर सिंह बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
योगेंद्र यादव की पार्टी 'स्वराज इंडिया' में फेरबदल, जयवीर सिंह बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
नई दिल्ली (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव से पहले स्वराज इंडिया ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। संगठनात्मक चुनाव के जरिये पदाधिकारी चुने जा रहे हैं। पार्टी के संस्थापक सदस्य सेवानिवृत्त कर्नल जयवीर सिंह दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चुने गए हैं।

साथ ही 20 सदस्यों की राज्य कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ है। नवनीत तिवारी प्रदेश महासचिव व निशांत त्यागी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सुरिंदर सिंह कोहली, निशांत त्यागी (रोहिणी), प्रवेश कुमार व सायरा खान को सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

loksabha election banner

दिल्ली देहात मोर्चा, महिला मोर्चा, जेजे क्लस्टर दलित मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा, अमन कमेटी का भी गठन किया गया है। जल्द ही युवा मोर्चा, उत्तराखंड मोर्चा व ऑटो टैक्सी साथी मोर्चा का भी गठन किया जाएगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्नल जयवीर ने कहा की दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा की राजनीतिक नूरा कुश्ती से परेशान है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.