ODD EVEN से दिल्लीवालों को इन दो तारीखों को मिल सकती है छूट, जानिए कारण
Odd Even in Delhi इस बार ऑड इवन से आपको दो दिनों की राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार भी कर रही है।
नई दिल्ली, ऑन लाइन डेस्क। ODD EVEN in Delhi: दिल्ली में एक बार फिर से ऑड-इवन लागू हो गया है। ऑड इवन इस बार दिल्ली में चार नवंबर से शुरू हुआ है। अगर आप ऑड-इवन से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं। इस बार ऑड इवन से आपको दो दिनों की राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार भी कर रही है।
प्रकाश पर्व की चल रही तैयारी
बता दें कि गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व की दिल्ली में काफी तैयारी चल रही है। इसलिए दिल्ली सरकार 11 और 12 नवंबर को ऑड इवेन से छूट देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। ऑड इवन से छूट देने के संबंध में आज बुधवार को सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के साथ परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मिला।
मंत्री ने किया ट्वीट
मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में ट्वीट कर बताया कि दिल्ली सरकार की तरफ़ से आप सभी को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। सरकार इस प्रकाश पर्व पर 11 व 12 nov को ऑड-इवन से छूट देने के लिए सकारात्मक विचार कर रही है। बता दें कि दिल्ली के सभी गुरुद्वारों को इस खास आयोजन के लिए विशेष तैयारी चल रही है। पूरे गुरुद्वारे को खास अंदाज में सजाया जा रहा है।
चल रही तैयारी
आपको बता दें कि लंबी जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा 9 नवंबर को खुलने जा रहा है, 12 नवंबर को गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशपर्व है। इससे पहले पंजाब सरकार की ओर से विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन किया गया है।
Air Pollution: एक्सपर्ट ने कहा- ऑड इवेन का लाभ दिल्ली सहित चार शहरों को मिलता है