Move to Jagran APP

केजरीवाल का राहुल-प्रियंका पर हमला, 'भाजपा से नहीं सपा-बसपा व AAP से लड़ रही कांग्रेस'

प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा- दोनों भाई बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) उस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं जहां पर भाजपा मजबूत है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 02:05 PM (IST)
केजरीवाल का राहुल-प्रियंका पर हमला, 'भाजपा से नहीं सपा-बसपा व AAP से लड़ रही कांग्रेस'
केजरीवाल का राहुल-प्रियंका पर हमला, 'भाजपा से नहीं सपा-बसपा व AAP से लड़ रही कांग्रेस'

नई दिल्ली, एएनआइ।  Lok Sabha Election 2019: आम चुनाव-2019 के तहत दिल्ली की सातों सीटों (नई दिल्ली, चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली) पर 12 मई को मतदान होना है। वहीं, चुनाव प्रचार के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो चला है। इसी कड़ी में एक बार फिर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP AADMI Party) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है।

loksabha election banner

उन्होंने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा- 'दोनों भाई बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) उस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं, जहां पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत है।'

इतना ही नहीं, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा- 'प्रियंका गांधी अपना समय बर्बाद कर रही हैं। वह क्यों नहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रही हैं? वह उत्तर प्रदेश में अपनी रैली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ कर रही हैं, जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ।'

AAP को मिला दूसरे राज्यों का साथ
यहां पर बता दें कि जबलपुर (मध्यप्रदेश) की मंजू कोरी देवी ने पहले कभी दिल्ली नहीं देखी थी, मगर अब उन्हें चांदनी चौक की गलियों से लेकर दक्षिणी दिल्ली की संगम विहार की कॉलोनी तक की जानकारी है। अब उन्हें इन क्षेत्रों की केंद्र सरकार से संबंधित मुद्दों की भी जानकारी है। हाथ में पर्चा लेकर वह आम आदमी पार्टी की दिल्ली को पूर्ण राज्य की मांग के बारे में लोगों को बताती हैं। यह भी बताती हैं कि दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य क्यों जरूरी है।

धाराप्रवाह बोलती हुई वह पूर्ण राज्य के फायदे भी बता डालती हैं। यह केवल मंजू कोरी ही नहीं। इनके साथ जबलपुर से आईं संगीता कोरी, मीरा ठाकुर, रेवती झारिया, सुमन झारिया गुड्डी बर्मन जैसी 2 सौ महिलाएं इन दिनों दिल्ली की गलियों की खाक छान रही हैं। केवल महिलाएं ही नहीं बड़ी संख्या में पुरुष कार्यकर्ता भी आप के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ये लोग किसी प्रत्याशी की टीम के हिस्सा नही हैं। बल्कि आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

ये लोग आप के मध्य प्रदेश में प्रदेश संगठन के नेता पंकज सिंह व मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में दिल्ली आए हैं। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय का कहना है कि केवल मध्य प्रदेश ही नहीं हिन्दी भाषी अन्य राज्यों के भी तमाम कार्यकर्ता दिल्ली में काम कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता विदेश से भी आए हैं और आ रहे हैं। ये लोग 10 मई तक दिल्ली में प्रचार अभियान चलाएंगे।

सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेगी AAP
आम आदमी पार्टी (आप) का लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का अंतिम चरण अब 9 मई को शुरू होगा जो 10 मई को संपूर्ण होगा। 9 और 10 मई को पार्टी दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 रोड शो का आयोजन करेगी। इन रोड शो को स्थानीय विधायक नेतृत्व करेंगे। पार्टी के प्रचार अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि इस चरण के लिए आप ने पूरी तैयारी की ली है। पार्टी के सभी विधायकों को जिम्मेदारी दे दी गई है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.