Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: लोगों के दुख-दर्द को दूर करना है मनीष सिसोदिया का लक्ष्य

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वह सबसे करीबी हैं। दिल्ली की सभी योजनाओं में उनका बड़ा रोल रहता है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 09:01 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 09:01 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: लोगों के दुख-दर्द को दूर करना है मनीष सिसोदिया का लक्ष्य
Delhi Assembly Election 2020: लोगों के दुख-दर्द को दूर करना है मनीष सिसोदिया का लक्ष्य

नई दिल्ली, सुधीर कुमार। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। दिल्ली में आई शिक्षा क्रांति में उनका सबसे बड़ा रोल रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल के वह सबसे करीबी हैं। दिल्ली की सभी योजनाओं में उनका बड़ा रोल रहता है। दैनिक जागरण के सुधीर कुमार ने मनीष सिसोदिया से लंबी बातचीत की। पेश है उसके अंश-

loksabha election banner

सवाल- आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने फिर से चुना है, इसकी सबसे बड़ी वजह क्या है?

जवाब- जनता ने यह संदेश दिया है कि अब सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति ही हो सकती है। विकास भी केजरीवाल मॉडल के अनुसार ही होगा। विकास का केजरीवाल मॉडल जनता के दर्द को छू मंतर कर रहा है ,उनके दुखों का निवारण कर रहा है। विकास के केजरीवाल मॉडल ने अभी दिल्ली की जनता को दुखों से दूर किया है ,भविष्य में यह देश की जनता का भला करेगा। इस मॉडल में न तो नफरत की राजनीति है और न जात-पात व धर्म की। देश की जनता अब इससे ऊपर उठ रही है।

सवाल- आगामी पांच साल की क्या योजना है जो दिल्ली की तस्वीर बदलेगी?

जवाब- सबसे बड़ी जरूरत है कि दिल्ली की जनता के दुख दर्द को दूर किया जाए। दिल्ली की जनता की पीड़ा दूर करनी है। यह कार्य पिछले पांच सालों में लगातार किया गया है और आने वाले पांच साल में इससे बढ़कर काम होगा। जब आम जन के दुखों की चिंता की जाती है तो उसमें सभी तरह के काम आ जाते हैं। इसमें नेताओं की सुविधा नहीं देखी जाती बल्कि सच्चे लोकतंत्र की तरह काम किया जाता है। आने वाले पांच साल में यही होगा।

सवाल- दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, इससे कैसे निपटेंगे?

जवाब- यह हमारे घोषणा पत्र में शामिल है कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए वृहत योजना बनाई गई है। इसमें यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करना भी शामिल है। लेकिन दिल्ली को प्रदूषित करने में सबसे बड़ा योगदान पराली का है। पराली की समस्या को केंद्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों को भी आगे बढ़कर काम करना होगा।

सवाल- दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने को जरूरी है कि सड़कें दुरुस्त हों, इसकी क्या योजना है।

जवाब- दिल्ली की सड़कों को बेहतर करने की वृहद योजना है। इस योजना पर काम भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत विशेष फंड की व्यवस्था की गई है। दिल्ली की सभी सड़कें आने वाले कुछ दिनों में बेहतर होंगी जिससे यहां की जनता को कोई तकलीफ नहीं होगी।

सवाल- दिल्ली में फ्लाईओवरों का जाल है, फिर भी जाम लगता है, इसे दूर करने की क्या योजना है?

जवाब- दिल्ली को जाम मुक्त करने के कई योजनाओं पर काम चल रहा है। जिसमें सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की वृहद योजना है। इसके अलावा जहां फ्लाईओवर बनाने की जरूरत है वहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। अभी पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर व शास्त्री पार्क में फ्लाईओवर पर काम तेजी से चल रहा है। सीमापुरी से लेकर कई अन्य जगहों पर फ्लाईओवर बनाने की योजना है।

सवाल- उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऐसा स्कूल भी है जहां चार शिफ्टों में पढ़ाई होती है, इसे कैसे दूर करेंगे?

जवाब- दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई है। इसे सभी स्वीकार कर रहे हैं। जहां- जहां स्कूलों में कमरों की कमी थी उसे पूरा किया गया। उत्तर पूर्वी दिल्ली में जमीन की कमी की वजह से दिक्कत है। लेकिन इस योजना पर काम काफी आगे बढ़ गया है। आने वाले दिनों में यह समस्या भी दूर हो जाएगी। वहीं टाउन वें¨डग कमेटी को लेकर सरकार गंभीर है। पार्टी रेहड़ी पटरी वालों को उजाड़ना नहीं उन्हें सम्मान से रोजगार का अधिकार देना चाहती है। उनके लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी जिससे कि अतिक्रमण की समस्या भी खत्म होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.