BJP पर बरसे बिहारी बाबू, कहा- 'भाजपा ने उन्हें नहीं निकाला बल्कि खुद पार्टी छोड़ी'
हरियाणा के गुरुग्राम में पहुंच बिहारी बाबू के नाम से जाने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
गुरुग्राम [आदित्य राज]। Congress Leader Shatrughan Sinha: राष्ट्रीय संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (National Register of Citizens) को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हो रही राजनीत के बीच दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पहुंच बिहारी बाबू के नाम से जाने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (former Union Minister and Congress Leader Shatrughan Sinha) ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस नेता और बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा गुरुग्राम के सेक्टर-12 ए स्थित विवेकानंद आरोग्य केंद्र के सभागार में आयोजित हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे।
भाजपा की कथनी करनी में अंतर
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात के लिए इशारों-इशारों में केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है। इसी के साथ भाजपा के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'सबका साथ सबका विकास' केवल पार्टी के भाषणोें में ही है।
पार्टी मैंने छोड़ी, भाजपा ने मुझे नहीं निकाला
पत्रकारों से बातचीत में अपने बेबाक डायलॉगबाजी के लिए मशहूर इस बॉलीवुड अभिनेता ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नहीं निकाला, बल्कि उन्होंने खुद पार्टी छोड़ी है।
बता दें कि पिछले दिनों शत्रुघ्न सिंहा और यशवंत सिन्हा ने 9 जनवरी से मुंबई से सीएए और एनआरसी के विरोध में गांधी शांति यात्रा शुरू की है। यह 3000 किमी की यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई। इस यात्रा को महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य कहने जाने वाले और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी मुखिया शरद पवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा के नेत-त्व में चल रही यह यात्रा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर समाप्त होगी।