Move to Jagran APP

Jharkhand Election Result 2019: दिल्ली कांग्रेस नेता का तंज, भाजपा को झारखंड ने नकार दिया

Jharkhand Election Result 2019 भाजपा रुझानों/नतीजों में पिछड़ती नजर आ रही है तो कांग्रेस और झारखंड मुक्त मोर्चा के नेतृत्व बना महागठबंधन सत्ता में आता नजर आ रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 02:50 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 03:34 PM (IST)
Jharkhand Election Result 2019: दिल्ली कांग्रेस नेता का तंज, भाजपा को झारखंड ने नकार दिया
Jharkhand Election Result 2019: दिल्ली कांग्रेस नेता का तंज, भाजपा को झारखंड ने नकार दिया

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Jharkhand Election Result 2019: बिहार से सटे झारखंड के विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी रुझानों/नतीजों में पिछड़ती नजर आ रही है, तो कांग्रेस और झारखंड मुक्त मोर्चा के नेतृत्व बना महागठबंधन सत्ता में आता नजर आ रहा है। इस बीच रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने ट्वीट किया है- 'झारखंड ने भाजपा को नकार दिया है, महंगाई और रोजगार पर सरकार विफल रही है। इवेंट क्रिएट कर बरगलाने का प्रयास करना भाजपा का काम है और जनता यह समझ चुकी है कि कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद के सभी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं और जीत पर अनेक शुभकामनाएं।'

loksabha election banner

 

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी ट्वीट कर भाजपा पर कटाक्ष किया है- 'अब जनता बेरोज़गारी,महंगाई,भुखमरी,किसान आत्महत्या,आर्थिक मंदी से निजात चाहती है। ऐसे में चुनाव स्थानीय मुद्दे पर होंगे, हवा हवाई बातों पर नहीं झारखंड के चुनाव परिणाम दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की भारी जीत का संकेत दे रहे हैं।'

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार सुबह से मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों/नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) 30 सीटों पर तो कांग्रेस और झारझंड मुक्ति मोर्च की अगुवाई में बना महागठबंधन 40 सीटों के साथ आगे चल रहा है। वहीं, निर्दलीय के साथ स्थानीय पार्टी के उम्मीदवार 11 सीटों पर आगे हैं। 

यहां पर बता दें कि अगले साल की शुरुआत यानी जनवरी के महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 होने हैं। ऐसे में झारखंड के परिणाम पर आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस की भी निगाहें हैं। 

जाहिर है कि झारखंड चुनाव के रुझानों ने दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं को थोड़ा निराश किया है। पिछले तीन महीनों के दौरान तीन राज्यों  (महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड) में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जहां भाजपा सिर्फ एक राज्य में सरकार बनाने में कामयाब हुई है। 

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.