Move to Jagran APP

Gautam Buddha Nagar seat Result 2019 LIVE: क्या गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस बिगाड़ सकती है BJP का खेल

2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद तोमर ने ठाकुर मतदाताओं को भाजपा से तोड़कर अपने पाले में किया और नोएडा के शहरी क्षेत्र में करीब 35 हजार मत हासिल किए थे।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:41 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:44 AM (IST)
Gautam Buddha Nagar seat Result 2019 LIVE: क्या गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस बिगाड़ सकती है BJP का खेल
Gautam Buddha Nagar seat Result 2019 LIVE: क्या गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस बिगाड़ सकती है BJP का खेल

नोएडा [धर्मेंद्र चंदेल]। गौतमबुद्ध नगर का अगला सांसद कौन होगा? यह बृहस्पतिवार को साफ हो जाएगा। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा एवं बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह चौहान भी कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं और वह प्रत्याशियों का खेल बना व बिगाड़ सकते हैं। अरविंद सिंह यदि अपनी बिरादरी के ठाकुर मतदाताओं में सेंध लगाने में कामयाब रहे तो महेश शर्मा के लिए मुश्किल हो सकती है।

loksabha election banner

ठाकुरों को भाजपा का परंपरागत वोट माना जाता है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर करीब चार लाख ठाकुर मतदाता हैं। जानकारों का कहना है कि मुस्लिम मतों का विभाजन कांग्रेस व गठबंधन प्रत्याशी के बीच हुआ तो इससे भाजपा प्रत्याशी की राह आसान हो जाएगी। गौतमबुद्ध नगर लोस सीट पर करीब ढाई लाख मुस्लिम मतदाता हैं।

2009 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद तोमर ने ही भाजपा के महेश शर्मा का खेल बिगाड़ा था। उन्होंने न केवल ठाकुर मतदाताओं को भाजपा से तोड़कर अपने पाले में किया, बल्कि नोएडा के शहरी क्षेत्र में करीब 35 हजार मत हासिल किए थे। इससे बसपा के सुरेंद्र नागर तकरीबन 16 हजार मतों से  महेश शर्मा को हराने में कामयाब हो गए थे। गत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद तोमर मतदान से मात्र चार दिन पहले भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बैठ गए थे। इससे भाजपा की राह काफी आसान हो गई थी।

डा. महेश शर्मा करीब पौने तीन लाख मतों से चुनाव जीत गए थे।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधान सभाएं हैं। नोएडा व खुर्जा में भाजपा एवं जेवर और सिकंद्राबाद में गठबंधन प्रत्याशी मजूबत स्थिति मजबूत मानी जा रही है। दादरी में दोनों के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है। दादरी में गुर्जर मतदाता भी तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र को गुर्जर बाहुल्य माना जाता है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.