Baroda By-Elections 2020: सीएम मनोहर लाल का बड़ा एलान, कमल निशान पर लड़ेगा गठबंधन उम्मीदवार
Baroda By-Elections 2020 बरोदा में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर कहा कि उनकी करनी और कथनी में अंतर है और उन्होंने बरोदा के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
सोनीपत [नंदकिशोर भारद्वाज]। Baroda By-Elections 2020: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बरोदा विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भाजपा व जजपा गठबंधन का उम्मीदवार होगा और कमल चुनाव चिह्न होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन को लेकर विपक्ष गलत भ्रांतियां फैला रहा है। गठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा कि उन्होंने 10 साल तक केवल किलोई की याद आई बरोदा की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। फिलहाल मुख्यमंत्री ने गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर भी कोई संकेत नहीं दिया।
वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणाा के सोनीपत में बरोदा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हमले सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से तेज हो गए हैं। शनिवार को सोनीपत के गोहाना पहुंचे मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोला। बरोदा में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर उन्होंने पूर्व सीएम को लेकर कहा कि उनकी करनी और कथनी में अंतर है और उन्होंने बरोदा के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वहीं, भाजपा सरकार ने जो कहा वो पूरा किया, जो नहीं कर सकते वो कभी कहा ही नहीं।
पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा सरकार के गोहाना और बरोदा के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोहाना-बरोदा में छह साल में सरकार ने साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किए। कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी चार सौ से सात सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अटेली पर 600, लाडवा पर 515 और असंध विस क्षेत्र पर खर्च किए 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
मनोहर लाल ने जानकारी दी है कि सोनीपत-गोहाना-जींद ग्रीन हाईवे का काम शुरू हो चुका है और कुंडली-अमृतसर हाईवे की एलांइमेंट जल्द शुरू होगी। इससे जम्मू जाने वालों का सफर चार घंटे कम होगा और आठ घंटे में पहुंच सकेंगे।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो