Move to Jagran APP

अरविंद केजरीवाल ने ली CM पद की शपथ, कहा- विरोधियों को मैंने माफ कर दिया

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ उन्होंने 15 साल तक सीएम रहीं शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 01:36 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 01:36 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल ने ली CM पद की शपथ, कहा- विरोधियों को मैंने माफ कर दिया
अरविंद केजरीवाल ने ली CM पद की शपथ, कहा- विरोधियों को मैंने माफ कर दिया

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली की 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास चलने वाले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ उन्होंने 15 साल तक सीएम रहीं शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने संबोधन में नपी-तुली बातें कहीं। अरविंद केजरीवाल ने कहा आज 2 करोड़ सभी दिल्ली वाले मेरे परिवार का हिस्सा हैं। हम दिल्ली को खूबसूरत बनाएंगे। हमारे विरोधियों ने जो कुछ मुझे बोला उन्हें मैंने माफ कर दिया है। इसी के साथ केजरीवाल ने दिल्ली के निर्माताओं का नाम लिया। कहा कि दिल्ली को ये लोग आगे बढ़ा रहे हैं।

loksabha election banner

विरोधियों पर भी कोई हमला नहीं किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मैंने किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया। आज मैं हर दिल्ली वासी का मुख्यमंत्री हूं, जिसने वोट दिया और जिसने नही दिया उसका भी हूं। साथ ही कहा कि आज आप के बेटे ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह मेरी नही हर दिल्ली वाले की जीत है।

मोदी से मांगा आशीर्वाद

अपने संबोधन में कहा कि मैं केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। मैंने सभी के काम किए। आने वाले पांच साल में भी दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के लिए काम करूंगा। आप किसी भी पार्टी से हो किसी धर्म से हो सभी का काम करूंगा। आप 2 करोड़ लोगों के साथ मिलकर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। दिल्ली के विकास के लिए प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहता हूं। 

दिल्ली को बनाएंगे सबसे अच्छा शहर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे विरोधियों ने जो बोला उसके लिए सभी को माफ किया। विकास के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाएंगे। एक नई किस्म की राजनीति दिल्ली वालों ने शुरू की है। आज दूसरे राज्यों की सरकारें हमारी नकल कर रही हैं। वहां की जनता कह रही है कि बदलाव कैसे नही हो सकता है। दिल्ली की ओर देखो। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.