Move to Jagran APP

Arvind Kejriwal oath: न सातों सांसद पहुंचे, न विजेंद्र गुप्ता को छोड़ BJP-कांग्रेस के नेता, शामिल हुए ये 'सुपर 50' चेहरे

Arvind Kejriwal oath दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार दोपहर को हुए अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से तकरीबन समूचा विपक्ष ही नदारद रहा।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 01:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 02:49 PM (IST)
Arvind Kejriwal oath: न सातों सांसद पहुंचे, न विजेंद्र गुप्ता को छोड़ BJP-कांग्रेस के नेता, शामिल हुए ये 'सुपर 50' चेहरे
Arvind Kejriwal oath: न सातों सांसद पहुंचे, न विजेंद्र गुप्ता को छोड़ BJP-कांग्रेस के नेता, शामिल हुए ये 'सुपर 50' चेहरे

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Arvind Kejriwal oath : दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार दोपहर को हुए अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से तकरीबन समूचा विपक्ष ही नदारद रहा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रोहिणी विधानसभा से लगातार चुने गए विजेंद्र गुप्ता ही समारोह के दौरान नजर आए। हैरत की बात तो यह है कि सभी सातों सांसदों मनोज तिवारी (उत्तर पूर्वी दिल्ली), हंसराज हंस (उत्तर पश्चिमी दिल्ली), हर्ष वर्धन (चांदनी चौक), प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली), रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली) और मीनाक्षी लेखी (नई दिल्ली) भी नहीं पहुंची। 

loksabha election banner

मोदी के भी भेजा था न्योता

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी सातों सांसदों कभी न्योता भेजा था। नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी में कई कार्यक्रम होने के चलते नहीं आए, इसका पता शनिवार को चल गया था। वहीं, दिल्ली के सातों सांसदों का नहीं आना राजनीति के जानकारों को खटक रहा है।  

AAP के सभी अहम नेता रहे मौजूद

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब और हरियाणा के अलावा, उत्तर प्रदेश के कई नेता-कार्यकर्ता आए थे। पंजाब से लोकसभा सांसद भगवंत मान खासतौर से दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

केजरीवाल के साथ 50 लोगों ने किया मंच साझा

मनु गुलाटी : मनु गुलाटी एसकेवी नंबर-2 पंजाबी बाग की शिक्षिका हैं। वर्तमान में वह जामिया से पीएचडी भी कर रही हैं। मनु ने अमेरिका की यात्र की और वहां का शिक्षा मॉडल का अध्ययन किया।

बृजपाल सिंह: बृजपाल सिंह लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता हैं। बृजपाल सरकार की स्कूल में कमरे बनाए जाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

नवनीत कालरा दयाल: नवनीत कालरा दिल्ली में नामी ऑप्टिकल स्टोर के प्रमुख हैं। दिल्ली-एनसीआर में 15 से अधिक दुकानों के साथ नवनीत ने अकेले ही दुकान की 51 साल पुरानी विरासत को प्रतिष्ठित कर दिया है।

डॉ. बृजेश कुमार: डॉ. बृजेश कुमार इस समय श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक हैं। औचक निरीक्षण करते हुए मरीजों के बीच जाते हैं और उनकी समस्याएं जान कर हल कराते हैं।

सुमित नागल: सुमित अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी हैं। सुमित 12वीं के छात्र हैं। वह हमेशा से टेनिस खेलना चाहता थे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आर्थिक मदद की। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेल रहे हैं।

योगेश दुआ: योगेश एक पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। दिल्ली में सोलर पैनलों के अग्रणी निर्माताओं के रूप में वे बिजली के बिल को कम करने के लिए अच्छा विकल्प प्रदान करते हैं।

कृष्णा जुरेल: सीसीटीवी स्थापना पर्यवेक्षक हैं। दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट के सुपरवाइजर के तौर पर दिल्ली सरकार से जुड़े रहे हैं।

 

डॉ.अलका चौधरी: अलका चौधरी को पीरागढ़ी में सबसे पहले मोहल्ला क्लीनिक की जिम्मेदारी मिली थी। उस समय सोचा नहीं था कि क्लीनिक को इतने बड़े स्तर पर सफलता मिलेगी।

रतन जमशेद बटालीबोईः रतन जमशेद बटालीबोई सिग्नेचर ब्रिज के आर्किटेक्ट हैं। वह 1988 से आर्किटेक्चर के क्षेत्र में मल्टी-डिसिप्लिनरी अभ्यास में लगे हुए हैं।

प्रजित रेख: प्रजित रेख बाढ़ और सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। इनके सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के तहत घोघा नाले से ट्रीटेड वाटर से वाटरबॉडी भरी जाएगी।

सी एस वर्मा: चिराग एवेन्यू में कौटिल्य सरकारी सवरेदय बाल विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस वर्मा ने अपने स्कूल में हैप्पीनेस प्रोग्राम, टीचर्स की ट्रीनिंग समेत कई काम किए हैं।

 वी.के. गुप्ता: वी.के. गुप्ता दिल्ली जल बोर्ड में मुख्य अभियंता हैं। वे 2010 में दिल्ली जल बोर्ड में अधीक्षण अभियंता के रूप में शामिल हुए और वर्तमान में मुख्य अभियंता के रूप में काम कर रहे हैं।

विजय कुमार: दिल्ली के सरकारी स्कूल के पूर्व छात्र और जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी हैं। वर्तमान में आइआइटी दिल्ली में अध्ययन कर रहे हैं।

मार्शल गीता देवी: कमला मार्केट से मंगोलपुरी के बीच चलने वाली बस की महिला मार्शल गीता देवी ने अक्टूबर 2019 में एक यात्री का मोबाइल चुराते पॉकेटमार को पकड़ा था।

दिनेश चंद शर्मा: दिनेश चंद शर्मा डीएसआइआइ-डीसी में जूनियर इंजीनियर हैं। शर्मा को दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में सड़कों और नालियों की संरचना का काम सौंपा गया है।

 मो. ताहिर: मो ताहिर एसएमसी के सदस्य रहे हैं। स्कूल की समस्याओं को दूर कराने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। निजी तौर पर स्कूल को अच्छा माहौल देने की कोशिश करते हैं।

 रीना: रीना आशा कार्यकर्ता हैं। रीना शाहदरा के पास दुर्गापुरी में रहती हैं। उनके पति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। वह नौवीं कक्षा पास हैं।

शशि शर्मा: शशि शर्मा आशा वर्कर हैं। 2011 से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। वह गर्भवती महिलाओं की न केवल मदद करती हैं और उन्हें जागरूक करती हैं।

 अरुण कुमार: अरुण क्लस्टर (नारंगी) बस में मार्शल तैनात हैं। व्यक्ति द्वारा छह साल की बच्ची को अगवा होने से बचाया।

’अनिल: डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम के सुपरवाइजर हैं। वह मानते हैं कि योजना ने लोगों की जिंदगी आसान की है।

 मुरारी झा: सवरेदय बाल विद्यालय के मेंटर शिक्षक मुरारी झा को 2017 में टीचिंग में विशेष पुरस्कार मिल चुका है।

 अजीत कुमार: अजीत कुमार डोरस्टेप डिलीवरी एजेंट हैं। अजीत आइटीआइ डिप्लोमा प्राप्त हैं।

 लक्ष्मण चौधरी: ऑटो चालक हैं। वह दूसरे को भी ऑटो चालक के कानूनी अधिकारों के बारे में बताते हैं।

 विजय कुमार सागर: विजय कुमार सागर कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

पारितोष जोशी: पारितोष जोशी दिल्ली ट्रांसको में 14 सालों से कार्यरत हैं।

 ख्याति गुप्ता: ख्याति गुप्ता दिल्ली महिला आयोग के अंतर्गत चल रही 181 हेल्पलाइन में ऑपरेटर हैं।

 शशि: लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज की छात्र व जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की लाभार्थी हैं।

सुरेश ब्यास:  सुरेश ब्यास दिल्ली कथक केंद्र में काम करते हैं। बच्चों को कथक सिखाते हैं। गरीबों की मदद करते हैं।

 नज्मा: नज्मा आगनबाड़ी वर्कर हैं। तिमारपुर में रहती हैं। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करती हैं।

 दलबीर सिंह: दलबीर सिंह किसान हैं। नजफगढ़ के रहने वाले हैं। खेती की जमीन के सर्कल रेट बढ़ाए जाने से खुश हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.