Move to Jagran APP

Haryana: भाजपा ने किसानों की ट्रैक्टर यात्रा से दिया कांग्रेस को जवाब, बरोदा उपचुनाव जीतने का किया दावा

भाजपा नेताओं ने संदेश दिया कि किसानों के ट्रैक्टरों पर सोफे नहीं होते हैं और उन्हें कष्ट के साथ काम करना पड़ता है। इस रैली से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ट्रैक्टर पर सोफे पर बैठ कर यात्रा निकालने को लेकर भी आईना दिखाने की कोशिश की।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 10:24 PM (IST)
Haryana: भाजपा ने किसानों की ट्रैक्टर यात्रा से दिया कांग्रेस को जवाब, बरोदा उपचुनाव जीतने का किया दावा
किसानों का उत्साह देख ओमप्रकाश धनखड़ ट्रैक्टर की सीट पर ही खड़े हो गए।

गोहाना (सोनीपत) , जागरण संवाददाता। भाजपा ने शुक्रवार को गोहाना के विभिन्न गांवों में किसानों के साथ मिल कर ट्रैक्टर यात्रा निकाली और नई सब्जी मंडी में रैली करके कांग्रेस को उनकी खेती बचाओ यात्रा का जवाब दिया। भाजपा की यात्रा में किसान अपने परंपरागत ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे, जिससे कांग्रेस को आईना दिखाने की कोशिश की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टरों पर सोफे वाली सीट नहीं होती है। किसानों के उत्साह को देख कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ट्रैक्टर की सीट पर खड़े हो गए और उनका अभिवादन किया।

loksabha election banner

भाजपा नेताओं के नेतृत्व में किसानों ने बरोदा हलका के कई गांवों से ट्रैक्टर यात्रा शुरू की। सभी नेताओं की यात्राएं गोहाना की नई सब्जी मंडी में पहुंच कर संपन्न हुई। यहां पर किसानों ने भाजपा की किसान धन्यवाद यात्रा के नाम पर रैली में भाग लिया। भाजपा नेता ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त के नेतृत्व में किसानों ने खरखौदा रोड स्थित गांव बलि ब्राह्मणान से नई सब्जी मंडी तक ट्रैक्टर रैली निकाली।

भाजपा नेता अनूप कुंडू ने अपने गांव बुटाना से किसानों के साथ नई सब्जी मंडी तक ट्रैक्टर रैली निकाली। भाजपा नेता रविंद्र जागलान ने अपने गांव निजामपुर और भाजपा नेता भूपेंद्र मोर ने गांव बरोदा नई सब्जी मंडी तक रैली निकाली। भाजपा नेता गुशलन विरमानी और नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने बरोदा रोड से ट्रैक्टर रैली शुरू की। इसी तरह से कई नेताओं ने किसानों के साथ क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली और नई सब्जी मंडी में किसान धन्यवाद यात्रा में पहुंचे। क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आए।

भाजपा नेताओं ने संदेश दिया कि किसानों के ट्रैक्टरों पर सोफे नहीं होते हैं और उन्हें कष्ट के साथ काम करना पड़ता है। इस रैली से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ट्रैक्टर पर सोफे पर बैठ कर यात्रा निकालने को लेकर भी आईना दिखाने की कोशिश की। नई सब्जी मंडी के निकट पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी ट्रैक्टर पर सवार हुए। उनके सारथी भाजपा के करनाल से सांसद संजय भाटिया बने। ट्रैक्टरों पर उमड़े किसानों को देख कर धनखड़ सीट पर खड़े हो गए। उन्होंने किसानों का अभिनंदन किया।

हर हाल में जीतेंगे बरोदा का उपचुनाव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने ने कहा कि कांग्रेस किसानों के नाम पर कितनी ही ओछी राजनीति कर ले लेकिन भाजपा बरोदा हलका का उपचुनाव जरूर जीतेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा कि अब वे बरोदा में चार ईंटें लगाने को विकास बता रहे हैं। भाजपा ने बरोदा में विकास की शुरुआत की है। बरोदा के विकास के लिए यहां आइएमटी लगाने, चावल मिल स्थापित करने और राजकीय विश्वविद्यालय खोलने की योजना बनी है। भाजपा इन योजनाओं को सिरे चढ़ा कर बरोदा के विकास का रास्ता खोलेगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.