Move to Jagran APP

Baroda By-Elections 2020: बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदीप सांगवान आज भाजपा में होंगे शामिल

Baroda By-Elections 2020 प्रदीप सांगवान की रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सामने छह साल बाद भाजपा में वापसी होगी। प्रदीप सांगवान परिवार की बरोदा हलके में अच्छी पकड़ मानी जाती है जिससे उपचुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:11 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:12 PM (IST)
Baroda By-Elections 2020: बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदीप सांगवान आज भाजपा में होंगे शामिल
भाजपा के दिग्गज नेता किशन सिंह सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान की फाइल फोटो।

गोहाना/सोनीपत [परमजीत सिंह]। Baroda By-Elections 2020: बरोदा हलका के उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान की राजनीतिक विरासत संभाल रहे उनके बेटे प्रदीप सांगवान आज हाथ का साथ छोड़कर भगवा धारण करने जा रहे हैं। प्रदीप सांगवान की रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सामने छह साल बाद भाजपा में वापसी होगी। प्रदीप सांगवान परिवार की बरोदा हलके में अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिससे उपचुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

loksabha election banner

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद रहे और भाजपा के दिग्गज नेता किशन सिंह सांगवान का 2012 में आकस्मिक निधन हो गया था। सांगवान मूल रूप से बरोदा हलका के गांव नूरनखेड़ा के रहने वाले थे। सांगवान के निधन के बाद बेटे प्रदीप सांगवान ने राजनीतिक विरासत संभाली। प्रदीप 2014 के लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट पर भाजपा से प्रबल दावेदार थे। ऐन वक्त पर प्रदीप का टिकट काट दिया गया था, जिससे वे नाराज होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बरोदा के उपचुनाव में प्रदीप सांगवान टिकट के प्रबल दावेदार थे। इस बार भी कांग्रेस ने नका टिकट काट दिया। इससे नाराज होकर सांगवान आज (गुरुवार) कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में प्रदीप मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होंगे। स्व. किशन सिंह सांगवान मुख्य रूप से किसानों की राजनीति करते थे और वे धरातल से जुड़े नेता थे। प्रदीप सांगवान भी अपने पिता की तरह किसानों की राजनीति में सक्रिय रहते हैं।

किसानों का विश्वास जीतने की रहेगी चुनौती

इस समय देश और प्रदेश में कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। बरोदा के उपचुनाव में भी यह मुद्दा गूंज रहा है। प्रदीप सांगवान कांग्रेस में रहते हुए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। सांगवान आज शाम चार बजे रोहतक में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। सांगवान के सामने किसानों को मनाने की चुनौती रहेगी। दस दिन पहले तक कानूनों का विरोध करने वाले सांगवान को अब समर्थन करना होगा। सांगवान ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर यू-टर्न लिया। उन्होंने कहा कि वे किसानों के लिए आगे भी लगातार संघर्ष करते रहेंगे। अगर कहीं किसानों को परेशानी सरकार तक उनकी बात पहुंचाएंगे।

सांगवान बोले हुड्डा से नहीं मिला सम्मान, इसीलिए कांग्रेस छोड़ी

प्रदीप सांगवान ने कहा कि केवल सम्मान के लिए कांग्रेस में गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, जिससे वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं। भाजपा में घर वापसी होने से उन्हें खुशी है। सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी बात हुई और उन्होंने वापस घर आने को कहा। घर वापसी में सबको खुशी होती है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.