Move to Jagran APP

एनसीपी ने अंजू देवी को बनाया जमशेदपुर महिला मोर्चा का अध्यक्ष

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी या एनसीपी) की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयवासनी पांडेय इन दिनों संगठन खासकर महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में उन्होंने कोल्हान समेत झारखंड के धनबाद में जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:38 PM (IST)
एनसीपी ने अंजू देवी को बनाया जमशेदपुर महिला मोर्चा का अध्यक्ष
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी या एनसीपी) की बैठक में मौजूद अंजू देवी व अन्य।

जासं, जमशेदपुर : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी या एनसीपी) की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयवासनी पांडेय इन दिनों संगठन, खासकर महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में उन्होंने कोल्हान समेत झारखंड के धनबाद में जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है।

loksabha election banner

इसी कड़ी में उन्होंने अंजू देवी को जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। वहीं सरायकेला- खरसावां के लिए नीतू देवी, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष के पद पर चम्पा सोना, पश्चिमी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष ज्योति सोय और धनबाद की जिला अध्यक्ष पुष्पा देवी को मनोनीत किया है।

पांडेय ने बताया कि इन सभी नामों की अनुशंसा करके प्रदेश अध्यक्ष व विधायक कमलेश सिंह और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डा. फौजिया खान को भेजा गया है। दोनों पदाधिकारियों से उन्होंने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इनके मनोनयन की स्वीकृति भेज दें, ताकि संगठन का विस्तार जल्दी से जल्दी किया जा सके।

इस मौके पर एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. पवन पांडेय ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती के लिए महिला विंग को मजबूत करना अति आवश्यक है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता है। आज केंद्र सरकार की गतिविधियां सभी क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं। किसान सड़क पर हैं। केंद्रीय कर्मचारी सड़क पर हैं।

महिला-छात्र सभी सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में महिलाओं को संगठित होकर आंदोलन करने के लिए आगे आना होगा। महिलाएं संगठित हों, अपने अधिकार को जानें-समझें और उसे हासिल करें, इसके लिए यह आवश्यक है कि कोई मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा हो। उनका हौसला बढ़ाए। इसके लिए एनसीपी ने कमर कस लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.