कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत आज किसानों से करेंगे संवाद
मंंत्री नवाबगंंज और बिल्वा भी जाएंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद वह पूर्व सिंचाई मंत्री के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आंवला जाएंगे। कृषि राज्य मंत्री के आने की सूचना मिलते ही सोमवार को विकास भवन के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
बरेली, जेएनएन। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत मंगलवार यानी आज शाम तक बरेली पहुंच जाएंंगे। यहां वह कृषि अधिकारियों के साथ बैठक करेंंगे। साथ ही अब तक कराए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वह बरेली मेें ही रात को विश्राम करेंगे। सर्किट हाउस मेें उनके रुकने की व्यवस्था की गई है। अगले दिन यानी बुधवार को राज्य मंत्री किसानों के साथ भी संवाद करेंगे। मंंत्री नवाबगंंज और बिल्वा भी जाएंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद वह पूर्व सिंचाई मंत्री के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आंवला जाएंगे। इसके बाद वह औरैया के लिए रवाना हो जाएंगे। कृषि राज्य मंत्री के आने की सूचना मिलते ही सोमवार को विकास भवन के अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
राज्य मंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान लाखन सिंह राजपूत मंगलवार को फर्रुखाबाद में कृषि अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शाम करीब चार बजे बरेली पहुंच जाएंगे। सर्किट हाउस बरेली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 9.30 बजे नवाबगंज राजकीय कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। यहां की व्यवस्थाओं को देखने और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देने के बाद वह सुबह 11 बजे फार्म मशीनरी बैंक ग्राम मोहनपुर का निरीक्षण करनेे के लिए पहुंचेंगे। यहांं उनके करीब आधे घंटे रुकने का कार्यक्रम है। यहां केे बाद बिल्वा के कृषि केंद्र की व्यवस्थाओं को देखने के लिए वह पहुंचेंगे। इसके बाद वह आंवला पहुंचेंगे। यहां गौरी शंकर महाविद्यालय गुलड़िया में पूर्व सिंचाई मंत्री के यहां शादी समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह औरेया के लिए रवाना हो जाएंगे। कृषि राज्य मंत्री के आने का प्रोटोकाल जारी होते ही विकास भवन के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। सोमवार को दिनभर अधिकारी फाइलों को दुरुस्त करते दिखे।