Move to Jagran APP

West Bengal: ममता बनर्जी ने कहा- राज्यों के मजबूत होने से भारत का संघीय ढांचा होगा मजबूत

ममता बनर्जी ने कहा कि भारत का संघीय ढांचा तभी मजबूत होगा जब राज्य मजबूत होंगे। साथ ही ममता ने उन राज्यों के लोगों को बधाई दी जो एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 09:44 AM (IST)
West Bengal: ममता बनर्जी ने कहा- राज्यों के मजबूत होने से भारत का संघीय ढांचा होगा मजबूत
West Bengal: ममता बनर्जी ने कहा- राज्यों के मजबूत होने से भारत का संघीय ढांचा होगा मजबूत

कोलकाता, जागरण संवाददाता।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारत का संघीय ढांचा तभी मजबूत होगा, जब राज्य मजबूत होंगे। साथ ही ममता ने उन राज्यों के लोगों को बधाई दी, जो एक नवंबर को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने लोगों से देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने का आग्रह किया।

loksabha election banner

उन्होंने ट्वीट किया-'कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाइयों और बहनों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारत का संघीय ढांचा तभी मजबूत होगा, जब राज्य मजबूत होंगे। आइए, हम संघीय ढांचे को मजबूत बनाएं। जय हिंद, जय बांग्ला।

गौरतलब है कि एक नवंबर को कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार केंद्र शासित क्षेत्र भी इसी दिन अपना स्थापना दिवस मनाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.