Move to Jagran APP

Maharashtra: नड्डा ने महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को अप्राकृतिक, अवास्तविक बताया

उन्होंने कहा कि हम भविष्य में महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। अगला चुनाव भाजपा और अन्य पार्टियों के बीच होगा।

By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 05:43 PM (IST)
Maharashtra: नड्डा ने महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को अप्राकृतिक, अवास्तविक बताया
Maharashtra: नड्डा ने महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को अप्राकृतिक, अवास्तविक बताया

मुंबई, प्रेट्र। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को अप्राकृतिक और अवास्तविक करार दिया है और कहा है कि इसने राज्य के विकास को रोक दिया है। रविवार को नवी मुंबई के निकट नेरुल में भाजपा के राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पार्टी को भविष्य में अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने का जनादेश मिला था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने स्वार्थी इरादों के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए और सत्ता में आने के लिए विपक्षी दलों से हाथ मिला लिया। हालांकि, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा का अगला चुनाव अपने दम पर जीतने में कामयाब होगी।पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा को आने वाले सभी चुनावों में अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पार्टी को भविष्य में सारे दल बनाम भाजपा जैसी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभरी थी। लेकिन, मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने गठबंधन तोड़ दिया, तो भाजपा सरकार बनाने में नाकाम रही।

शिवसेना ने बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई। नड्डा ने कहा कि भाजपा अपने दम पर महाराष्ट्र का अगला विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा था, लेकिन दुख की बात है कि विकास अब रुक गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.