Move to Jagran APP

ज्योतिरादित्य सिंधिया के फ़ैसले का असर जम्मू-कश्मीर तक, बहनोई विक्रमादित्य सिंह भी चल सकते हैं उनकी राह

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बहनोई व पूर्व सदर-ए-रियासत डॉ. कर्ण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी उनकी राह पकड़ सकते हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 03:36 PM (IST)
ज्योतिरादित्य सिंधिया के फ़ैसले का असर जम्मू-कश्मीर तक, बहनोई विक्रमादित्य सिंह भी चल सकते हैं उनकी राह
ज्योतिरादित्य सिंधिया के फ़ैसले का असर जम्मू-कश्मीर तक, बहनोई विक्रमादित्य सिंह भी चल सकते हैं उनकी राह

जम्मू, राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश का 'वायरस' जम्मू कश्मीर में दिखा सकता असर। यानी कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बहनोई व पूर्व सदर-ए-रियासत डॉ. कर्ण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी उनकी राह पकड़ सकते हैं। जम्मू कश्मीर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि विक्रमादित्य कांग्रेस से किनारा कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके छोटे भाई अजातशत्रु सिंह पहले ही भाजपा में हैं। ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने पर विक्रमादित्य की प्रतिक्रिया से भी संकेत मिल रहे हैं कि वह कांग्रेस में खुश नही हैं।

loksabha election banner

विक्रमादित्य ¨सिंह ने ट्वीटर पर लिखा है कि कांग्रेस के नेताओं ने ज्योतिरादित्य को नजरअंदाज कर दिया था। उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को आघात लगा है। इसके परिणाम सतह तक दिखेंगे। कांग्रेस को ज्योतिरादित्य जैसे निष्ठावान नेता को दरकिनार करने के दुष्परिणामों का सामना करना होगी। इसके लिए पार्टी को बड़ी कीमत चुकानी होगी। दोनों राजसी परिवार एक दूसरे के राजनीति हितों को भी पूरा महत्व देते हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह का ट्वीट इसका सुबूत है कि वह भी कांग्रेस से किनारा कर सकते हैं।

संसदीय चुनाव में डॉ. जितेंद्र के खिलाफ लड़े थे :

विक्रमादित्य ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जम्मू के ऊधमपुर-डोडा संसदीय सीट के लिए गत वर्ष भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में हारने के बाद विक्रमादित्य का प्रदेश में कांग्रेस की गतिविधियों में शामिल होना रुक गया था। इससे भी यही संकेत मिले कि वह कांग्रेस में आकर खुश नही हैं। कांग्रेस में आने से पहले वह पीडीपी के एमएलसी भी रहे।

दूसरी ओर भाजपा ने भी जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के नेताओं के लिए दरबाजे खोल रखें हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा को नई प्रदेश कार्यकारिणी में उप अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस समय जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के कुछ पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.