Move to Jagran APP

RPN बोले-कांग्रेस से रुकावट नहीं, झामुमो करे मंत्रिमंडल का विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने लिस्ट नहीं देने की अटकलों पर खुलकर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार टलने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ना ठीक नहीं है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 07:00 AM (IST)
RPN बोले-कांग्रेस से रुकावट नहीं, झामुमो करे मंत्रिमंडल का विस्तार
RPN बोले-कांग्रेस से रुकावट नहीं, झामुमो करे मंत्रिमंडल का विस्तार

रांची, [प्रदीप सिंह]। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार टलने का ठीकरा कांग्रेस के मत्थे फोड़ा जा रहा है। इसे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह सही नहीं मानते। दैनिक जागरण संग बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारी तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई रुकावट नहीं है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहिए। कांग्रेस कोटे से दो मंत्री कैबिनेट में पहले ही शामिल किए जा चुके हैैं। मुख्यमंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल कर विस्तार कर सकते हैैं और इसमें कांग्रेस की तरफ से कोई रुकावट नहीं है।

loksabha election banner

झारखंड में हाशिये पर खड़ी कांग्रेस को हालिया विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता दिलाने वाले पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह का कहना है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचित किया गया कि मंत्रिमंडल का विस्तार करना है। हमने जानकारी दे दी कि रात तक कांग्रेस से नाम भेज दिए जाएंगे। शाम में फिर जानकारी दी गई कि मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है। हम नाम बताने को तैयार थे और इसमें कोई दिक्कत नहीं थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को जितने विधायक मंत्रिमंडल में शामिल करना हैैं, वे करें। हमारी तरफ से कोई प्रॉब्लम नहीं है। हमारे दो मिनिस्टर पहले से कैबिनेट में हैैं। वे शुरुआत तो करें। मंत्रालयों का बंटवारा कर काम आरंभ करें। यह कहा जाना कि कांग्रेस की तरफ से समस्याएं आ रही हैं, तो हम कैसे रोक रहे हैैं, वे हमें बताएं। आरपीएन सिंह कहते हैैं- कांग्रेस के लिए झारखंड में बहुत संभावनाएं हैैं। विधानसभा चुनाव में हमने 16 सीटें जीती। बाबूलाल मरांडी की पार्टी के दो विधायक कांग्रेस मेें शामिल हो रहे हैैं। जिस बाबूलाल मरांडी के लिए भाजपा बाहें फैला रही हैैं, उनकी हमने हवा निकाल दी है।

झामुमो ने कहा, सब ठीक हो जाएगा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की सलाह पर झामुमो ने सधी प्रतिक्रिया दी है। यह पूछे जाने पर कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का कहना है कि कांग्रेस के दो मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जा चुके हैैं, झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने मंत्रियों की नियुक्ति कर विस्तार करे, झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टïाचार्य ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी किस स्तर से कह रहे हैैं, यह देखना होगा। उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में सबकुछ ठीक हो जाएगा।

क्या इशारा करना चाहती है कांग्रेस

  1. कांग्रेस संकेत दे रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार का पेंच झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्तर से फंसा है।
  2. झामुमो में कई सीनियर विधायक जीतकर आए हैैं और सीमित मंत्री पद होने के कारण सबको संतुष्ट करना संभव नहीं है।
  3. झारखंड मुक्ति मोर्चा में मंत्री पद को लेकर काफी प्रेशर है और इससे अनिर्णय की स्थिति पैदा हो रही है।

यह भी है बड़ा पेंच

  1. झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस को दो और मंत्री पद देने को राजी है, लेकिन कांग्रेस की दावेदारी पांच पदों पर है।
  2. ज्यादा मंत्री पद की चाहत में टल रहा है मंत्रिमंडल का विस्तार।
  3. कांग्रेस की इच्छा है कि अगर विस्तार टलता है, तो मौजूदा मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.