Move to Jagran APP

दिल्‍ली में सोनिया-राहुल से मिले झारखंड के 16 MLA, हेमंत सरकार में महत्‍वपूर्ण मंत्रालयों की डिमांड

नई दिल्‍ली में शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के सभी 16 विधायकों की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात हुई। सबको झारखंड की उम्‍मीदों पूरा करने के लिए बढ़-चढ़कर काम करने की हिदायत दी गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 02:59 PM (IST)
दिल्‍ली में सोनिया-राहुल से मिले झारखंड के 16 MLA, हेमंत सरकार में महत्‍वपूर्ण मंत्रालयों की डिमांड
दिल्‍ली में सोनिया-राहुल से मिले झारखंड के 16 MLA, हेमंत सरकार में महत्‍वपूर्ण मंत्रालयों की डिमांड

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड की महागठबंधन सरकार में सहयोगी कांग्रेस के सभी 16 विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्‍ली में मुलाकात की। इस क्रम में सभी विधायकों को आलाकमान की ओर से झारखंड के लिए बढ़-चढ़कर काम करने की हिदायत दी गई। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की अगुआई में कांग्रेस हाई कमान के सामने सभी नव निर्वाचित विधायकों के साथ ही सांसद गीता कोड़ा और धीरज साहू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उम्‍मीद जताई जा रही है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में कांग्रेस कोटे से अभी चार विधायक और मंत्री बनाए जाएंगे। साथ ही कैबिनेट में गृह और वित्‍त जैसे महत्‍वपूर्ण मंत्रालय की भी डिमांड रखी गई है।

loksabha election banner

झारखंड में सीएम के साथ कांग्रेस के दो मंत्रियों कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव ने शपथ ली थी। कांग्रेस की ओर से कैबिनेट में कुल पांच मंत्री पद के दावे पर गौर करें तो अब भी तीन मंत्री उसके कोटे से बनाए जाने बाकी हैं। ऐसे में बाकी बचे मंत्रियों के नाम पर भी आज आखिरी फैसला संभव है। साथ ही सरकार के मंत्रालयों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए आलमगीर आलम, रामेश्‍वर उरांव के अलावा कांग्रेस के सात विधायक दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। बाकी बचे 7 विधायक भी शुक्रवार को पहली फ्लाइट से दिल्‍ली रवाना होंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह की अगुआई में सभी विधायक कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे। इन विधायकों से मुलाकात के लिए सोनिया गांधी ने सुबह 11 बजे का समय दिया है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने और झारखंड की सत्‍ता पर काबिज होने के बाद विधायकों ने सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए समय की मांग की थी। इस बारे में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आग्रह पर सोनिया ने सबसे मिलने की सहमति दी है। बताया गया है कि यह मुलाकात औपचारिक होगी। हालांकि, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्‍तार की चर्चाओं के बीच नए विधायकों को मंत्री बनाए जाने के नाम पर भी आखिरी मुहर लग सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.