Move to Jagran APP

भाजपा ने रामपुर में जया प्रदा को मोर्चा पर लगाया, जया ने गाया-" जीत जाएंगे हम तू अगर संग है"

रामपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिना प्रत्याशी का नाम घोषित किए प्रचार-प्रसार जोरशोर से शुरू कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 04:52 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 04:54 PM (IST)
भाजपा ने रामपुर में जया प्रदा को मोर्चा पर लगाया, जया ने गाया-" जीत जाएंगे हम तू अगर संग है"
भाजपा ने रामपुर में जया प्रदा को मोर्चा पर लगाया, जया ने गाया-" जीत जाएंगे हम तू अगर संग है"

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उप चुनाव में 12 में से 12 जीत जीतने की तैयारी में है। हमीरपुर में जीत दर्ज करने के बाद अब 11 में से अतिमहत्वपूर्ण मानी जाने वाली रामपुर सदर सीट पर भाजपा की निगाह है। भाजपा ने रामपुर के मोर्चा पर यहां से लोकसभा का चुनाव लडऩे वाली फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को मोर्चा पर लगाया है।

loksabha election banner

जया प्रदा शुक्रवार देर शाम यहां एक कार्यक्रम में अपने ही अंदाज में थीं। यहां पर छात्राओं को सम्मानित करने के एक कार्यक्रम में उन्होंने फिल्म मेरी जंग का गीत 'जीत जाएंगे हम, तू अगर संग है' को अपने स्वर देकर माहौल को साधने का प्रयास किया। रामपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिना प्रत्याशी का नाम घोषित किए प्रचार-प्रसार जोर-शोर से शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी नेता आजम खां के गढ़ रामपुर में भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां आयोजित कर रही है।

भाजपा ने शुक्रवार को महिला सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें पूर्व सांसद जया प्रदा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान जयाप्रदा ने मंच से मेरी जंग फिल्म का गीत जिंदगी हर कदम इक नई जंग है...जीत जाएंगे हम, तू अगर संग है, भी गाया। गीत से जया प्रदा ने महिला वोटरों को लुभाने की कोशिश करने के साथ ही वाहवाही बटोरी। इसके बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

जया प्रदा ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि जब में सांसद बनी तो छह करोड़ की लागत से जरी-जरदोजी के लिए बिल्डिंग बनाई। आजम खां साहब ने उसे कूड़ा दान बना दिया। पूरे शहर में करंट के तार बिछा दिए, जो बारिश पडऩे लोगों को डरा रहे हैं।

पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा कि महिला शक्ति को सशक्त किए बिना किसी भी राष्ट्र तथा समाज का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता है। पीएम मोदी जी महिलाओं को समाज में बराबरी दिलाने के साथ ही सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, अब चुप रहने से काम नहीं चलेगा।

उत्सव पैलेस में भाजपा महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन में जया प्रदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण के लिए तमाम सरकारी योजनाओं को लागू करवा रहे हैं, जिनसे न सिर्फ महिलाओं में विश्वास जागा है, बल्कि वो आत्मनिर्भर भी हुईं हैं। जयाप्रदा ने कहा कि आज की शक्तिशाली महिलाएं जमाने की इस रूढि़वादी सोच को बदलती नजर आ रही हैं। भारतीय महिलाएं दुनियाभर में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर रही हैं। भारत में महिलाएं दिन-प्रतिदिन अपनी लगन, मेहनत एवं सराहनीय कार्य से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। मोदी जी की महिलाओं की सुरक्षा और आत्म निर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जन-जन तक प्रचार व प्रसार करना होगा, जिससे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करते हुए मोदी जी के हाथों को भी मजबूत किया जा सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.